{"_id":"65a5c00b4b8f4d1e5c0d9127","slug":"after-siwan-to-saharanpur-now-the-bus-going-to-katra-is-also-closed-panipat-news-c-245-1-kht1001-10094-2024-01-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: सीवन से सहारनपुर के बाद अब कटरा जाने वाली बस भी बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: सीवन से सहारनपुर के बाद अब कटरा जाने वाली बस भी बंद
विज्ञापन
कैथल। सीवन से सहारनपुर की बस सेवा के बाद अब रोडवेज ने कटरा जाने वाली बस को भी बंद कर दिया है। यह बस सेवा कुरुक्षेत्र डिपो की तरफ से शुरू की गई थी, लेकिन अब इसे बंद कर दिया है। इस बस के बंद होने के बाद सीवन व आस-पास के क्षेत्र के लोगों को इसका लाभ नहीं मिल पा रहा है। इस बस सेवा को करीब डेढ़ साल पहले ही शुरू किया गया था, लेकिन कैथल डिपो में बसों का बेड़ा बढ़ने के बाद इसे अब बंद कर दिया गया है।
कुरुक्षेत्र डिपो की तरफ से शुरू की गई बस सेवा सीवन से कैथल और पिहोवा व पटियाला से होकर कटरा के लिए जाती थी, लेकिन अब इसके बंद होने के बाद यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यात्रियों की मांग है कि इस बस सेवा को फिर से शुरू किया जाए, ताकि कटरा के लिए एक और बस कैथल के यात्रियों को मिल सके।
कैथल रोडवेज के महाप्रबंधक अजय गर्ग ने बताया कि सीवन से कटरा के लिए जो बस सेवा शुरू हुई थी, वह बंद हो चुकी है। यह बस सेवा कुरुक्षेत्र डिपो की तरफ से संचालित की जाती थी। अब इस बस सेवा का संचालन पिहोवा से किया जा रहा है। इसके संचालन को लेकर फैसला भी कुरुक्षेत्र डिपो की तरफ से ही लिया जाना है।