{"_id":"630684c447039670de2d75a1","slug":"after-recovering-from-injury-eye-on-diamond-league-target-of-throwing-90m-javelin-panipat-news-knl118867653","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिलिंग स्ट्रॉन्ग, रेडी फॉर फ्राइडे...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिलिंग स्ट्रॉन्ग, रेडी फॉर फ्राइडे...
विज्ञापन
पानीपत। वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप में चोटिल होने के बाद भी देश को रजत पदक दिलाने वाले नीरज चोपड़ा एकबार फिर वापसी करने को तैयार हैं। इस बार नीरज चोपड़ा ने 90 मीटर भाला फेंककर अपना रिकॉर्ड तोड़ने का लक्ष्य तय किया है। ऐसे में अब सब की नजर शुक्रवार को लुसाने में आयोजित डायमंड लीग पर है। इस लीग में कॉमनवेल्थ गेम्स के गोल्ड मेडलिस्ट पाकिस्तान के अरशद नदीम भी उतरेंगे। नीरज चोपड़ा का सीधा मुकाबला उन्हीं से है।
चोट से उबरने के बाद नीरज ने सोशल मीडिया पर भाले के साथ फोटो पोस्ट कर लिखा है कि फिलिंग स्ट्रॉंन्ग रेडी फॉर फ्राइडे, सी-यू इन लुसाने। पोस्ट में नीरज ने फिर से वापसी का संदेश दिया और अब लुसाने में मिलने की बात कही। इससे पहले भी नीरज चोपड़ा को कोहनी में चोट लगी थी, जिससे उबरने में उन्हें डेढ़ साल लगा था। चोट से उबरने के बाद ही नीरज ने ओलंपिक में पदक जीता था। वहीं चोट लगने के कारण कॉमनवेल्थ-2022 में नीरज के खेलने का सपना टूट गया था।
ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि शुक्रवार को 33 दिन बाद फिर नीरज चोपड़ा इतिहास रचने उतरेंगे। उन्होंने सोशल मीडिया पर इसके संकेत भी दिए हैं। दूसरी ओर सोशल मीडिया पर पोस्ट करने के बाद उनको बधाई देने वालों का तांता लग गया है। पांच दिन पहले नीरज ने अभ्यास करते हुए वीडियो भी पोस्ट किया था, जिसमें वह पोल पर चढ़ते हुए दिखाई दे रहे थे।
विज्ञापन
चोट तो खिलाड़ियों के जीवन का हिस्सा है। नीरज कभी चोट से घबराता नहीं है। वह रेस्ट के समय पर भी अपने खेल ट्रिक को सुधारने के बारे में सोचता है और ठीक होने के बाद उसे ग्राउंड में लागू करता है। उम्मीद है नीरज इस बार भी अच्छा प्रदर्शन करेगा।
- जितेंद्र जागलान, नीरज के प्रथम कोच
- नीरज की चोट ठीक हो गई है। अब वह फिर से खेलने जा रहा है। हमारा आशीर्वाद हमेशा उसके साथ है। हर बार की तरह ही वह इस बार भी डायमंड लीग में भी स्वर्ण पदक जीतने का प्रयास करेगा। इसके लिए पांच दिन पहले से ही अभ्यास शुरू कर दिया है।
- सतीश चोपड़ा, नीरज के पिता