फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   After Cold drink drinking mother and son health deteriorated

कोल्ड ड्रिंक पीने से मां बेटे की तबीयत बिगड़ी

Sat, 06 Jun 2015 12:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/पानीपत
अमर उजाला ब्यूरो/पानीपत Updated Sat, 06 Jun 2015 12:11 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
पानीपत ।  पत्थरगढ़ गांव में कोल्ड ड्रिंक पीने से मां बेटे की तबीयत बिगड़ गई। उन्हें उल्टियां, दस्त व चक्कर आने से वे दोनों बेहोश हो गए। जिन्हें उपचार के लिए परिजनों ने सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया। जहां रातभर इलाज चलने के बाद उन्हें दस घंटे बाद सुबह करीब सात बजे होश आया। परिजनों ने कोल्ड ड्रिंक के सैंपल लेकर उसकी जांच करवाने की मांग की है। वहीं, डॉक्टर इसे प्वॉजनिंग का मामला बता रहे हैं।


पत्थर गढ़ निवासी मुमताज ने बताया कि बृहस्पतिवार शाम करीब सात बजे उसने अपनी पत्नी शमीमा व बेटे आवेश के साथ खाना खाया और वह किसी काम से सरपंच को मिलने उसकी बैठक पर चला गया। जब वह तीन चार घंटे बाद रात को करीब डेढ़ बजे घर लौटा तो उसे उसकी पत्नी व बेटा दोनों ही बेहोशी की हालात में जमीन पर पड़े मिले। उसने इसकी सूचना अपने आसपास के लोगों को दी तथा उपचार के लिए गांव के ही डॉक्टर को बुलवाया। डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को सामान्य अस्पताल जे जाने की बात कही। वह रात को ही अपनी पत्नी व बेटे को लेकर अस्पताल पहुंचा।
विज्ञापन


जहां रातभर इलाज चलने के बाद उन्हें सुबह सात बजे होश आया। मुमताज का कहना है कि वह खाना खाने के बाद पत्नी व बच्चे को एक कोल्ड ड्रिंक की बोतल दुकान से लाकर दे गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

शमीमा ने बताया कि उन्होंने खाना खाने के दो घंटे बाद करीब रात को नौ बजे कोल्ड ड्रिंक पी थी। उसके बाद से ही उन्हें चक्कर व उल्टियां शुरू हो गई। जिससे वह कुछ ही समय बाद अचेत होकर गिर गए। जब होश आय तो उन्होंने खुद को अस्पताल में पाया। उसका कहना है कि बोतल में बची कोल्ड ड्रिंक का सैंपल लेकर इसकी जांच की जाए तथा संबधित कंपनी के खिलाफ कार्रवाई की जाए।



प्वॉजनिंग का मामला बता रहे डाक्टर
मां बेटे का इलाज कर रही डॉक्टर एकता ने बताया कि यह प्वॉजनिंग का मामला लग रहा है, अब इसमें कोल्ड ड्रिंक में कुछ मिला हुआ है या फिर किसी ओर चीज के सेवन से उनकी हालत बिगड़ी है इसका पता तो जांच के बाद ही चलेगा। कोल्ड ड्रिंक का सैंपल भरकर जांच के लिए लैब भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed