{"_id":"650763182702f48dbf020654","slug":"after-an-argument-with-the-son-the-father-went-to-haridwar-the-concern-of-the-family-increased-due-to-the-phone-being-switched-off-panipat-news-c-244-1-sknl1015-6070-2023-09-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: बेटे से कहासुनी के बाद पिता हरिद्वार गया, फोन बंद होने से परिजनों की चिंता बढ़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: बेटे से कहासुनी के बाद पिता हरिद्वार गया, फोन बंद होने से परिजनों की चिंता बढ़ी
विज्ञापन
पानीपत। संजय कॉलोनी से एक व्यक्ति अपने बेटे से कहासुनी के बाद हरिद्वार चला गया। इसकी पुष्टि उसने खुद वीडियो कॉल कर की, लेकिन तीन दिन बाद भी घर न लौटने पर परिवार चिंतित है। अब उसका फोन बंद आ रहा है। परिजनों की शिकायत पर मॉडल टाउन थाने की पुलिस ने गुमशुदगी का केस दर्ज किया है।
संजय कॉलोनी निवासी कमलेश रानी ने बताया कि उसके दो बेटे हैं। दोनों शादीशुदा हैं। छोटे बेटे 39 वर्षीय रविंद्र 14 सितंबर को दोपहर दो बजे घर से निकला था। बेटे रविंद्र की पोते तुषार के साथ कहासुनी हो गई थी। रात करीब पौने 10 बजे बेटे रविंद्र की वीडियो कॉल आई। रविंद्र ने कहा कि वह हरिद्वार आ गया है और वह गंगा किनारे हर की पैड़ी पर बैठा है। वह जल्द घर वापस आ जाएगा, लेकिन घर नहीं पहुंचा। अब बेटे का फोन भी बंद आ रहा है। मॉडल टाउन पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
छाेटू राम चौक निवासी मुस्कान ने बताया कि चार सितंबर को वह अपनी मां के साथ अपनी बहन के घर अमृतसर गए थे, क्योंकि उसकी बहन के ससुर की मौत हो गई थी। उसका पति संजू घर पर था। जब वह 12 सितंबर को अमृतसर से घर लौटी तो उसका पति घर पर नहीं मिला। उसने आस पड़ोस व रिश्तेदारों से पूछताछ की, लेकिन पति का कोई सुराग नहीं लगा। अब पति का फोन भी बंद आ रहा है। किला थाने की पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।