फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Admissions likely to pick up pace after CUET results.

Panipat News: सीयूईटी परिणाम के बाद दाखिले तेज होने के आसार

Thu, 25 Jun 2026 02:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत Updated Thu, 25 Jun 2026 02:09 AM IST
विज्ञापन
Admissions likely to pick up pace after CUET results.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पानीपत। सीयूईटी-यूजी 2026 का परिणाम जारी होने और नीट से जुड़ी परीक्षा प्रक्रिया पूरी होने के बाद कॉलेजों में स्नातक (यूजी) पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए आवेदनों में तेजी आने की उम्मीद है। अब तक बड़ी संख्या में विद्यार्थी विभिन्न प्रवेश परीक्षाओं के परिणामों का इंतजार कर रहे थे, जिसके कारण दाखिला प्रक्रिया अपेक्षित गति नहीं पकड़ पाई थी। अब आवेदन प्रक्रिया के मात्र छह दिन शेष बचे हैं जिससे अंतिम तिथि से पहले आवेदन संख्या में तेजी आएगी।
उच्च शिक्षा विभाग द्वारा आवेदन की अंतिम तिथि 30 जून निर्धारित की गई है। जिले के 15 कॉलेजों में इस वर्ष विभिन्न स्नातक पाठ्यक्रमों की कुल 11,340 सीटों पर दाखिले होने हैं। हालांकि कई कॉलेजों में अभी भी आवेदन संख्या सीटों के मुकाबले कम बनी हुई है, लेकिन सीयूईटी परिणाम घोषित होने के बाद विद्यार्थियों द्वारा अंतिम विकल्प तय किए जाने की संभावना जताई जा रही है।
विज्ञापन

आर्य कॉलेज के दाखिला नोडल अधिकारी पंकज चौधरी ने बताया कि जिन विद्यार्थियों ने सीयूईटी के माध्यम से केंद्रीय विश्वविद्यालयों और अन्य संस्थानों में प्रवेश के लिए आवेदन किया था, वे अब अपने परिणाम और संभावित प्रवेश विकल्पों को देखते हुए स्थानीय कॉलेजों में भी आवेदन प्रक्रिया पूरी करेंगे। ऐसे में अंतिम सप्ताह में
विज्ञापन
विज्ञापन

आवेदन संख्या में उल्लेखनीय वृद्धि हो सकती है।
दूसरी ओर, विभाग की ओर से दाखिला प्रक्रिया के आगामी चरणों, मेरिट सूची और काउंसलिंग कार्यक्रम को लेकर संशोधित शेड्यूल जारी कर दिया गया है जिसके तहत पहली मेधा सूची 10 जुलाई को जारी होगी। सूची में शामिल विद्यार्थी 11 से 15 जुलाई तक फीस जमा करवा दाखिला सुनिश्चित कर सकेंगे।


सीयूईटी-यूजी का परिणाम जारी हो चुका है और नीट परीक्षा की प्रक्रिया भी पूरी हो गई है। अब विद्यार्थियों के पास अपने प्रवेश विकल्पों को लेकर स्पष्टता आएगी।
-सुभाष जागलान, प्राचार्य, देशबंधु गुप्ता राजकीय महाविद्यालय, पानीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed