{"_id":"652ce03b1c03ebf0f901bf18","slug":"administration-and-police-alert-regarding-festive-season-keeping-an-eye-on-traffic-and-security-panipat-news-c-244-1-pnp1001-7738-2023-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: त्योहारी सीजन को लेकर प्रशासन और पुलिस अलर्ट, यातायात से लेकर सुरक्षा पर नजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: त्योहारी सीजन को लेकर प्रशासन और पुलिस अलर्ट, यातायात से लेकर सुरक्षा पर नजर
विज्ञापन
पानीपत। त्योहारी सीजन में यातायात से लेकर सुरक्षा को लेकर पुलिस प्रशासन ने कमर कस ली है। जीटी रोड समेत शहर की मुख्य सड़कों के चौक पर यातायात व्यवस्था में अतिरिक्त पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई है। इसके साथ पुलिस लाइन में तैनात कर्मचारियों की भी मदद ली जाएगी। पुलिस ने बाजार और सड़कों पर यातायात सुचारु रखने का खाका खींच लिया है। पुलिस इसके साथ बाजार में सुरक्षा और यातायात को लेकर गंभीर हो गई है। बाजार के मुख्य चौक पर होमगार्ड के जवान तैनात किए जाएंगे। इसके साथ पुलिस की गश्त भी बढ़ाई जाएगी। साथ ही दमकल विभाग व दूसरे आपातकालीन सेवाओं को भी अलर्ट कर दिया है।
नवरात्र के शुरू होते ही बाजार में रौनक लौट आती है। अब पूरा एक महीने जमकर खरीदारी होगी। कपड़ा, बर्तन, ज्वैलरी और ऑटो सेक्टर ने इसकी तैयारी पूरी कर ली है।
सर्विस लेन खाली कराने पर जोर देगी पुलिस
यातायात पुलिस अब जीटी रोड की सर्विस लेन पर वाहनों पर सख्त कार्रवाई करेगी। यहां से वाहनों को उठाने के साथ दोपहिया के चालान किए जाएंगे। प्रशासन इसको लेकर पहले ही हिदायत दे चुका है। प्रशासन व पुलिस अधिकारी एलिवेटेड हाईवे के नीचे पार्किंग में वाहनों को खड़ा करने की अपील कर चुका है।
विज्ञापन
बाजार में इन प्वाइंटों पर तैनात होंगे जवान
लालबत्ती से इंसार बाजार लालबत्ती चौक, पालिका बाजार, गुरुद्वारा रोड, सलारजंग गेट, सनौली रोड गुरुद्वारा, सब्जी मंडी, कलंदर चौक समेत 12 स्थानों को चिह्नित किया गया है। यहां सोमवार को होमगार्ड के जवान तैनात किए जाएंगे। इसके साथ यातायात जोन के दोनों प्रभारियों के साथ बैठक की जाएगी।
वर्जन :
शहर में यातायात सुचारु रखने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल लगाया गया है। दोनों जोन के यातायात प्रभारियों के साथ बैठक कर समीक्षा की जाएगी। यातायात के लिए और पुलिसबल भी लगाया जाएगा। बाजार में 12 स्थानों पर होमगार्ड के जवानों को लगाया जाएगा। यहां दिन के समय भारी वाहनों की एंट्री बंद रहेगी। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी बाजार एसोसिएशन के पदाधिकारियों के साथ बैठक की जा रही हैं।
सुरेश कुमार, डीएसपी यातायात।