फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Actor Kashish Saluja honored

Panipat News: अभिनेता कशिश सलूजा को किया सम्मानित

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 04 Oct 2026 02:36 AM IST
विज्ञापन
Actor Kashish Saluja honored
संवाद न्यूज एजेंसीपानीपत। नारी कल्याण समिति की ओर से आर्य पीजी कॉलेज में वेब सीरीज द रेवोल्यूशनरीज में स्वतंत्रता सेनानी करतार सिंह सराभा का ऐतिहासिक किरदार निभाने वाले पानीपत के युवा अभिनेता कशिश सलूजा को सम्मानित किया गया। इस दौरान कशिश ने विद्यार्थियों के साथ अपने अनुभव साझा किए और भूमिका की तैयारी के लिए की गई मेहनत के बारे में बताया।
विज्ञापन

कशिश सलूजा ने युवाओं को प्रेरित करते हुए कहा कि कोई भी पेशा दूर से जैसा दिखता है, उसकी वास्तविक चुनौतियां उसे जीने पर ही समझ आती हैं। कभी खुद को कम नहीं समझना चाहिए। लक्ष्य पर नजर रखते हुए हर दिन उसकी ओर कदम बढ़ाना चाहिए। निरंतर मेहनत से सफलता हासिल की जा सकती है।
विज्ञापन

नारी कल्याण समिति की अध्यक्ष कंचन सागर ने कशिश सलूजा के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। प्राचार्य डॉ. जगदीश गुप्ता ने कशिश को शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम का संचालन मोनिका सलूजा ने किया, जबकि उपप्रधान सरोज आहूजा ने मंच का प्रबंधन संभाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर समिति की सुमन सिंगला, राज नंदा, नीलम मेहता, अन्नू सेठ के अलावा कशिश के दादा-दादी और भाई माहिर सलूजा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed