फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   act of crazy lover

Panipat News: सिरफिरे प्रेमी ने युवती को दी धमकी-दूसरे से शादी की तो जान से मार दूंगा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 26 Apr 2023 03:05 AM IST
विज्ञापन
act of crazy lover
फोटो-11
विज्ञापन

सिरफिरे प्रेमी ने युवती को दी धमकी-दूसरे से शादी की तो जान से मार दूंगा
लोगों ने आरोपी को पकड़कर किया पुलिस के हवाले, लिखित शिकायत के बाद जांच में जुटी पुलिस
आठ माह पहले एक प्राइवेट कंपनी में काम करते थे दोनों, परेशान होकर युवती ने छोड़ दी थी नौकरी
संवाद न्यूज एजेंसी
पानीपत। एक सिरफिरे प्रेमी ने युवती को दूसरे युवक से शादी करने पर जान से मारने की धमकी दी है। घटना मंगलवार को हुई, जब बाइक एजेंसी में काम करने वाली युवती के पास आरोपी आ धमका। युवक की हरकत से नाराज लोगों ने उसे दबोच लिया और फिर पुलिस के हवाले कर दिया। मामले में युवती की ओर से आरोपी युवक के खिलाफ पुलिस को शिकायत दी गई है।
तहसील कैंप थाना क्षेत्र निवासी युवती ने बताया कि वह आठ माह पहले पीवीआर के पास एक कंपनी में काम करती थी, जहां पर उसकी बबैल गांव निवासी आरिफ से जान पहचान हुई। इसके बाद वह उसे तंग करने लगा। इस कारण उसने कंपनी भी छोड़ दी, लेकिन आरोपी युवक ने उसका पीछा नहीं छोड़ा। अब उसकी शादी तय हो गई है। इसका पता लगने पर आरोपी लगातार उसे धमकी दे रहा है। मंगलवार को भी वह बाइक एजेंसी के बाहर आया और उसे फोन पर बुलाया। उसने मना किया तो आरोपी ने फोन पर कहा कि बाहर आ जा, नहीं तो अभी जाकर तेरे मंगेतर की हत्या कर दूंगा। इसके बाद भी जब युवती बाहर नहीं आई तो आरोपी अंदर आ धमका। उसने युवती को कहीं और शादी करने पर जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद डरी सहमी युवती घर जाने लगी तो आरोपी ने उसका पीछा शुरू कर दिया। इस दौरान युवती के शोर मचाने पर लोगों ने उसे पकड़कर डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन


मंगेतर को धमकी- शहर में कदम रखा तो पैर नहीं बचेंगे, शादी की तो तू नहीं बचेगा
युवती के मंगेतर ने बताया कि 20 दिन पहले रिश्ते की बात चली थी। तभी आरोपी युवक आरिफ ने उसे फोन कर धमकी दी थी, लेकिन उसने धमकी को अनसुना कर दिया। इसके बाद एक सप्ताह पहले युवती से रिश्ता पक्का हो गया था। सोमवार को उसके पास आरोपी ने मैसेज कर कहा कि शहर में तूने कदम रखा तो पैर नहीं बचेंगे और शादी की तो तू नहीं बचेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


---------------
नोट : पुलिस का वर्जन अलग से भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed