{"_id":"65a5bfe310ed5c8cd20a9496","slug":"accused-of-shooting-at-delivery-boy-arrested-panipat-news-c-244-1-pnp1003-12260-2024-01-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: डिलीवरी बॉय पर गोली चलाने का आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: डिलीवरी बॉय पर गोली चलाने का आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
पानीपत। सेक्टर 13-17 थाना पुलिस ने रविवार को एल्डिको में एक कंपनी के डिलीवरी बॉय पर गोली चलाने के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उसके पास से उसकी लाइसेंसी डोगा गन, एक रिवाल्वर व 42 गोलियां बरामद कर ली है। पुलिस ने आरोपी को सोमवार को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है।
थाना सेक्टर 13-17 प्रभारी इंस्पेक्टर विलासा राम ने बताया कि उमेश निवासी विकास नगर ने शिकायत देकर बताया था कि वह 13 जनवरी की देर रात ऑर्डर मिलने पर वह माडल टाउन से सामान लेकर सेक्टर 4 एल्डिको में डिलीवरी के लिए आशीष मलिक के मकान के बाहर पहुंच गया। कंपनी में आर्डर देने वाले आशीष मलिक को फोन किया तो उसने फोन नहीं उठाया। वह गेट के बाहर खड़ा था तभी एक व्यक्ति अंदर से गेट पर आया और उसके बारे में पूछने लगा। उसने बताया कि वह आशीष मलिक का ऑर्डर लेकर आया है। उस व्यक्ति ने गन से एक गोली हवाई फायर कर दूसरी गोली उसकी तरफ चला दी। उसने भाग कर जान बचाई। पुलिस ने उमेश की शिकायत पर आरोपी नरेश मलिक पर केस दर्ज कर लिया था। रविवार को नरेश मलिक को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी नरेश ने शराब के नशे में गोली चलाई थी।