फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Accused of selling illegal arms for four and a half thousand rupees arrested

साढ़े चार हजार रुपये में अवैध हथियार बेचने वाला आरोपी काबू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jun 2022 02:00 AM IST
विज्ञापन
Accused of selling illegal arms for four and a half thousand rupees arrested
पानीपत। सीआईए-2 ने अवैध असला सप्लाई करने वाले आरोपी को बुधवार शाम गुप्त सूचना पर दबिश देकर अनाज मंडी से गिरफ्तार किया। आरोपी ने साढ़े चार हजार रुपये में मतलौडा निवासी एक युवक को हथियार बेचा था। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया।
विज्ञापन

सीआईए-2 प्रभारी वीरेंद्र ने बताया कि गत शनिवार को चौटाला रोड पर सिवाह निर्माणाधीन स्टेडियम के पास से आरोपी मतलौडा निवासी महिपाल को अवैध देसी पिस्तौल और कारतूस सहित गिरफ्तार किया था। आरोपी के खिलाफ सेक्टर 29 में आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर पूछताछ की। आरोपी से खुलासा हुआ था कि वह दोस्तों में रौब दिखाने के लिए अवैध देसी पिस्तौल और कारतूस को कुछ माह पहले मुजफ्फरनगर निवासी मनोज से खरीदकर लाया था। आरोपी महिपाल को न्यायिक हिरासत में जेल भेजने के बाद पुलिस अवैध असले के सप्लायर मनोज को गिरफ्तार करने के लिए उसके संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही थी। बुधवार शाम आरोपी को अनाज मंडी पानीपत से गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed