{"_id":"6887ea2775f1b5956a02fba8","slug":"accused-of-raping-a-girl-arrested-panipat-news-c-244-1-pnp1012-141020-2025-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: बच्ची से दुष्कर्म का आरोपी काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: बच्ची से दुष्कर्म का आरोपी काबू
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
पानीपत। थाना चांदनी बाग क्षेत्र में छह साल की बच्ची से दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। रविवार देर रात को चांदनीबाग थाना पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया।
चांदनीबाग थाना क्षेत्र में वीरवार रात को छह साल की बच्ची से दुष्कर्म का मामला सामने आया था। बच्ची को गंभीर हालत में नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बच्ची की मां ने पड़ोस में रहने वाले एक युवक पर बच्ची के साथ गलत काम करने के आरोप लगाए थे। जिसके बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी थी। पुलिस ने संदिग्ध आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की थी। लगातार चार दिन तक चली पूछताछ के बाद पुलिस ने आरोपी अरविंद को गिरफ्तार कर लिया है। मूल रूप से यूपी के बदायूं जिले की रहने वाली एक महिला ने आरोप लगाया था कि पड़ोस में रहने वाले एक युवक ने रविवार को उसकी छह साल की बेटी के साथ गलत काम किया था। बच्ची ने पेट में दर्द होने पर उसे बताया था। जब पड़ोसियों को इसकी जानकारी हुई तो वह बच्ची को लेकर थाना किला पहुंचे।
पुलिस ने बच्ची को तुरंत नागरिक अस्पताल में भर्ती करा दिया। इस मामले में चांदनीबाग थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया था। थाना चांदनी बाग प्रभारी संदीप कुमार ने बताया कि आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।