फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Accused of cheating in the name of sending abroad arrested

Panipat News: विदेश भेजने के नाम पर ठगी करने का आरोपी गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 08 Nov 2024 03:07 AM IST
विज्ञापन
Accused of cheating in the name of sending abroad arrested
मतलौडा। मतलौडा पुलिस थाना की उरलाना चौकी पुलिस ने उरलाना कला गांव निवासी दो युवकों से विदेश भेजने के नाम पर ठगी करने के आरोपी को मानेसर से गिरफ्तार किया। आरोपी ने युवकों ने 21.50 लाख रुपये लिए थे। इसने 15.25 लाख रुपये वापस कर दिए थे। बाकी 6.25 लाख रुपये मांगने पर आरोपी ने पीड़ितों को जान से मारने की धमकी दी थी। पुलिस ने अब आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


उरलाना कलां चौकी इंचार्ज बंसीलाल ने बताया कि हरविंद्र निवासी उरलाना कलां गांव ने शिकायत देकर बताया था कि वह किसान है। उसका बेटा मनमोहन व उसका दोस्त गुरमेल सिंह विदेश जाने के लिए सींक गांव निवासी डिल्लू मलिक से मिले थे। डिल्लू मलिक ने दोनों को आश्वासन दिया की वह कानून के हिसाब से दोनों को अमेरिका भेज देगा। इसके लिए उसने उनसे 21.50 लाख रुपये लिए थे। डिल्लू मलिक 16 मार्च 2023 को मनमोहन व गुरमेल को दिल्ली एयरपोर्ट से तंजानियां, कंबोडिया, वियतनाम, इंडोनेशिया ले गया। बाद में दोनों को वापस कोलकाता एयरपोर्ट पर छोड दिया। पंचायती तौर पर उसने 15.25 लाख रुपये उन्हें वापस कर दिए थे। बाकी के पैसे मांगने पर उसने इंकार कर दिया था। उनको जान से मारने की धमकी भी दी थी। अब आरोपी को दो दिन के रिमांड पर लिया गया है। उससे रिमांड के दौरान राशि पैसे बरामद करने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed