फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Accused arrested for stealing inverter battery

Panipat News: इन्वर्टर बैटरी चोरी करने के मामले में आरोपी गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 08 May 2026 02:42 AM IST
विज्ञापन
Accused arrested for stealing inverter battery
पानीपत। किला थाना क्षेत्र में बबैल रोड पर राजाखेड़ी गोशाला के पास खेत में बने जैविक खाद फार्म से इन्वर्टर और बैटरी चोरी के मामले में आरोपी सांई कॉलोनी निवासी राहुल को गिरफ्तार कर लिया। सीआईए-2 प्रभारी विरेंद्र ने बताया कि बुधवार शाम को आरोपी को कॉलोनी के पास से ही गिरफ्तार किया। पूछताछ में उसने बताया कि वह नशा करने का आदी है। नशे की लत पूरी करने के लिए इन्वर्टर बैटरी चोरी की थी। संवाद
विज्ञापन


युवती घर से लापता
पानीपत। थाना चांदनीबाग क्षेत्र की एक कॉलोनी से 21 वर्षीय युवती घर से लापता हो गई। व्यक्ति ने थाने में शिकायत देकर बताया कि उनकी बेटी मंगलवार दोपहर को घर से निकल गई थी। इसके बाद वह वापस नहीं आई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर गुमशुदगी दर्ज कर ली है। युवती की तलाश में सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाली जा रही है। संवाद
विज्ञापन


शादी के लिए किशोरी का अपहरण करने के आरोप
पानीपत। थाना सेक्टर-29 क्षेत्र की एक कॉलोनी निवासी महिला ने एक युवक पर शादी का झांसा देकर नाबालिग बेटी का अपहरण करने के आरोप लगाए हैं। महिला का कहना है कि वह मूल रूप से यूपी के गोंडा जिले की रहने वाली है। सौरभ नाम का युवक उनकी 16 साल बेटी का काफी समय से पीछा कर रहा था। आरोप है कि युवक शादी का झांसा देकर उनकी बेटी का अपहरण कर ले गया है। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर किशोरी की तलाश शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed