{"_id":"603953b68ebc3ee97c56fe7a","slug":"accident-panipat-news-knl62453113","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूल बस की टक्कर से छात्र की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूल बस की टक्कर से छात्र की मौत
विज्ञापन
accident
- फोटो : Panipat
पढ़-लिखकर कामयाब होने के लिए जिस स्कूल में छात्र ने दाखिला लिया, उसी स्कूल के बस चालक की लापरवाही से छात्र की जान चली गई। घटना प्रताप पब्लिक स्कूल की है। बड़ौली गांव निवासी 16 वर्षीय दसवीं कक्षा का छात्र स्कूल से छुट्टी होने के बाद बाइक से अपने घर लौट रहा था। स्कूल से कुछ दूरी पर पहुंचते ही प्रताप स्कूल के बस चालक ने छात्र को पीछे से टक्कर मारी और बस को तेज गति से चलाकर फरार हो गया। घायल छात्र को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उपचार के दौरान छात्र की मौत हो गई।
बड़ौली गांव निवासी सुरेंद्र ने बताया कि उसका 16 वर्षीय बेटा लक्ष्य निजामपुर के पास स्थित प्रताप पब्लिक स्कूल में दसवीं कक्षा का छात्र है। शुक्रवार को लक्ष्य स्कूल गया था। दोपहर करीब पौने दो बजे स्कूल की छुट्टी होने के बाद वह घर लौट रहा था। उन्होंने बताया कि जैसे ही बेटा स्कूल से कुछ मीटर दूरी पर पहुंचा तो पीछे से आ रही प्रताप पब्लिक स्कूल की बस ने ही टक्कर मार दी और बस चालक फरार हो गया। वहीं टक्कर लगने से लक्ष्य मुंह के बल सड़क पर जा गिरा और गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने घायल लक्ष्य को एक निजी अस्पताल पहुंचाया और परिजनों को सूचना दी। सूचना मिलते ही वह मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक बेटा लक्ष्य दम तोड़ चुका था।
प्रताप पब्लिक स्कूल की प्रिंसिपल पूनम शर्मा ने बताया कि स्कूल पर लक्ष्य की परिजनों की ओर से लगाए गए सभी आरोप बेबुनियाद है। मना करने के बावजूद भी लक्ष्य बाइक लेकर स्कूल आता था। शुक्रवार को भी वह बाइक से आया था। छुट्टी के बाद लक्ष्य ने बाइक से बस को ओवरटेक करने का प्रयास किया, सामने बुग्गी के फट्टे में जाकर टक्कर हुई। सीने में फट्टा लगने से लक्ष्य घायल होकर सड़क पर गिर गया। बस से हादसा नहीं हुआ।