{"_id":"5f1f2a8f8ebc3e63887e27ac","slug":"ac-mechanic-beaten-to-death-with-sticks-panipat-news-knl38812312","type":"story","status":"publish","title_hn":"लाठी से पीटकर एसी मैकेनिक की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लाठी से पीटकर एसी मैकेनिक की हत्या
विज्ञापन
महावीर कालोनी में दुकान के बाहर गली में गाली गलौच कर दो युवकों को टोकने पर रविवार की रात एसी मैकेनिक की हत्या कर दी गई। टोकने पर दोनों युवक मौके से भाग गए, लेकिन 10 मिनट बाद ही दोनों युवकों समेत करीब 40 पुरुष और महिलाओं ने मैकेनिक और उसके दोस्त पर लाठी, डंडों, राड़, ईंट और पत्थर से हमला कर दिया। जान बचाकर भागे मैकेनिक को रेेलवे रोड पर बीएनके मार्केट के पास पीछा कर चार हमलवारों ने पकड़ लिया ओर उसके सिर पर लाठी से 12 बार वार कर हत्या कर दी। सोमवार सुबह सफाई कर्मचारी ने पुलिस कंट्रोल रूम में शव मिलने की सूचना दी। जिसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।
महावीर कालोनी निवासी प्रीतम सिंह ने बताया कि उनका भतीजा मनप्रीत एसी मैकेनिक है और रविवार की रात वह और उसका दोस्त दुकान से घर आने की तैयारी कर रहे थे। तभी गली में नशे में धुत्त दो युवका गाली गलौच कर रहे थे। मनप्रीत ने गाली देने से मना किया तो दोनों उससे उलझ गए और वहां से चले गए। बाद में उस पर हमला कर हत्या कर दी गई। उन्हें करीब सुबह आठ बजे मनप्रीत का शव मिलने की सूचना मिली। उन्होंने बताया कि मनप्रीत (26) उसके पास रहता था। उसके पिता रत्न सिंह की 10 साल पहले बीमारी के कारण मौत हो गई थी, पिता की मौत के बाद मां सुखवंत कौर का भी देहांत हो गया था। वह वह कंवरपाल के पास एसी मैकेनिक का काम करता था। पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
घर जाने से पहले खेल रहे थे लूडो, तभी सुनी आवाज
घायल दोस्त अमित ने बताया कि रविवार को वैसे तो छुट्टी रहती थी, लेकिन इस बार काम ज्यादा था तो वह सुबह दुकान पर आ गए थे। दिनभर का काम करने के बाद रात करीब आठ बजे दुकान पर पहुंचे थे। जिसके बाद लूडो खेल रहे थे, इसी बीच उन्हें गाली गलौच की आवाज सुनी तो बाहर निकले थे और दोनों युवकों को गालीगलौच करने से टोका था।
विज्ञापन
पड़ोसी बचाने आए तो उन पर किया पत्थराव, पांच घायल
घायल अमित ने बताया कि वह, मनप्रीत, जितेंद्र और संजय एकसाथ दुकान पर काम करते है। सभी एकसाथ बैठे हुए थे। इसी बीच दोनों युवकों ने अपने साथियों संग मिलकर हमला कर दिया। उन्होंने बचाव के लिए आवाज लगाई तो गली निवासी सचिन व एक अन्य उन्हें बचाने के लिए आए, जिन पर भी उन्होंने पत्थराव किया। इस हादसे में मनप्रीत की हत्या के हलावा कुल पांच युवक गंभीर घायल है।
सीसीटीवी फुटेज में कैद हुए हत्यारे
सीसीटीवी फुटेज में दिख रहा है कि बीएनके मार्केट में मनप्रीत भागता हुआ आया। उसके पीछा करते हुए एक बाइक पर सवार तीन हमलावर आए। जिनमें में से दो ने उतरकर मनप्रीत को थप्पड़ मारे। इसी बीच चौथा हमलावर भागता हुआ आया, जिसके हाथ में एक लाठी थी और आते ही उसने मनप्रीत के सिर पर वार किया। मनप्रीत नीचे गिर गया। जिसके बाद चौथे हमलावर ने सिर पर 11 बार और वार किए। इस बीच दो हमलावरों ने चौथे हमलावर साथी को रोकने का भी प्रयास किया, लेकिन वह नहीं रुका और लगातार वार करता था। करीब 30 सेकेंड तक मैकेनिक पर हमला किया गया। जिसके बाद आरोपी फरार हो गए।
वर्जन
एसएचओ सिटी योगेश कुमार ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज से पहचान के आधार पर 12 नामजद एवं अन्य के खिलाफ आईपीसी की धारा 120बी, 148, 149, 302 के तहत रिपोर्ट दर्ज करी गई है। नामजद आरोपी अनिल, आशु, विक्की, सूरज, सन्नी, अजय, गोलू, प्रेम, दीपक, सुमन, दर्शना और अशोक हैं। यह सभी जगजीवन राम कालोनी के रहने वाले हैं। इनमें से अनिल, आशु, विक्की और सूरज ने बीएनके मार्केट में मनप्रीत का पीछा कर हत्या की है।