फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Abortion racket busted, couple flees after being pushed

Panipat News: गर्भपात का नेटवर्क पकड़ा, धक्कामुक्की कर भागे दंपती

Wed, 27 May 2026 02:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत Updated Wed, 27 May 2026 02:49 AM IST
विज्ञापन
Abortion racket busted, couple flees after being pushed
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


पानीपत। बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ का संदेश देने वाली पानीपत की धरती पर सेक्टर-25 में गर्भपात का नेटवर्क पकड़ा। पीएनडीटी टीम ने सोमवार देर रात करीब 11 बजे सेक्टर-25 स्थित कृष्णा गार्डन की गली नंबर-25 में अर्जुन मेडिकेयर स्टोर की तीसरी मंजिल पर छापा मारा। इस दौरान टीम ने मौके से आरोपी दंपति रीना मलिक और उनके पति सोनू को भी पकड़ लिया लेकिन वे धक्का-मुक्की कर वहां से भाग निकले।

टीम ने मौके से गर्भपात में इस्तेमाल होने वाली मशीन, दवाएं और औजार बरामद किए गए हैं। यह जानकारी पीएनडीटी नोडल अधिकारी डॉ. ललित कुंडू ने दी। उन्होंने बताया कि सेक्टर-25 स्थित एक मेडिकल स्टोर पर अवैध गर्भपात किए जाने की सूचना स्वास्थ्य विभाग को मिली थी। जांच में सामने आया कि रिसालू निवासी सोनू मलिक के मेडिकल स्टोर की ऊपरी मंजिल पर उसकी पत्नी रीना मलिक गर्भपात कराती थी और इसके लिए बतौर फीस पांच हजार रुपये लिए जाते थे।
विज्ञापन


सूचना की पुष्टि के लिए स्वास्थ्य विभाग ने एक डिकॉय ग्राहक तैयार किया। टीम ने पांच हजार रुपये देकर संपर्क कराया, जिसके बाद रीना मलिक ने सोमवार शाम गर्भपात के लिए समय दिया। रात करीब साढ़े आठ बजे डिकॉय ग्राहक को स्टोर की तीसरी मंजिल पर बने कमरे में ले जाया गया, जहां उसे बेहोशी का इंजेक्शन लगाया गया। इशारा मिलते ही स्वास्थ्य विभाग की टीम ने छापा मारा। पीएनडीटी के नोडल अधिकारी डॉ. अभिनंदन वत्स ने बताया कि टीम दोनों आरोपियों सोनू मलिक और उसकी पत्नी रीना मलिक से बात कर रही थी। तभी दोनों टीम के साथ धक्का-मुक्की कर भाग गए। थाना चांदनी बाग पुलिस के प्रभारी संदीप ने बताया कि पुलिस ने शिकायत के आधार पर एमटीपी एक्ट की धारा 3, 4, 5, एनएमसी एक्ट की धारा 34, बीएनएस की धारा 318 (4) व 3(5) में प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीएनडीटी टीम लगातार भ्रूण लिंग जांच और भ्रूण हत्या के खिलाफ अभियान चला रही है। उन्होंने कहा कि मामले में बरामद मशीन, औजार और दवाओं को कब्जे में लिया गया है तथा आरोपी दंपति के खिलाफ पुलिस में शिकायत दी गई है।

-डॉ. ललित कुंडू, पीएनडीटी के नोडल अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed