फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   A youth was attacked with a sharp weapon outside a dhaba in Patti Kalyana

Panipat News: पट्टीकल्याणा में ढाबे के बाहर युवक को तेजधार हथियार से हमला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 19 May 2025 06:06 AM IST
विज्ञापन
A youth was attacked with a sharp weapon outside a dhaba in Patti Kalyana
संवाद न्यूज एजेंसी समालखा। पट्टीकल्याणा गांव के पास जीटी रोड स्थित एक ढाबे के बाहर एक युवक पर तेजधार हथियार से हमला कर घायल कर दिया। हमलावरों की संख्या सात से आठ है। थाना समालखा की पुलिस ने सात-आठ हमलावरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

कृष्णा कॉलोनी के राहु़ल ने बताया कि वह जीओ फैब्रिक कंपनी में काम करते हैं। वह शनिवार रात करीब 11 बजे अपने दोस्त सुमित व सुनील के साथ पट्टीकल्याणा गांव स्थित 70 माइल स्टोन ढाबे पर खाना खाने गया था। वे तीनों खाना खाने के बाद ढाबे के बाहर निकलें। सुनील व सुमित से आगे निकलकर ढाबे के पार्किंग से अपनी मोटरसाइकिल लेने जा रहा था। उसी समय सात-आठ युवकों ने आकर उसका रास्ता रोक कर और उसके साथ गाली गलौज करने लगे। राहुल के आरोप लगाया कि दो युवक ने उसे पीछे से पकड़ लिया और चाकू मार कर अपनी मोटरसाइकिल लेकर भाग गए। उसके दोस्तों ने उसे इलाज के लिए अस्पताल में दाखिल कराया। हलदाना पुलिस चौकी के प्रभारी कुलदीप ने बताया कि राहुल के बयान पर सात-आठ के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed