{"_id":"68377282ae83002abc072e56","slug":"a-youth-was-attacked-near-the-police-station-his-mobile-and-cash-were-snatched-panipat-news-c-244-1-pnp1012-137728-2025-05-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: थाने के पास युवक पर हमला, मोबाइल और नकदी छीनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: थाने के पास युवक पर हमला, मोबाइल और नकदी छीनी
विज्ञापन
पानीपत। थाना औद्योगिक सेक्टर-29 के पास फैक्टरी से काम कर लौट रहे साइकिल सवार युवक पर दो युवकों ने हमला कर दिया। इसके बाद आरोपी युवक उसका मोबाइल फोन और जेब से नकदी चोरी कर ले गए। थाना पुलिस ने केस दर्ज कर लिया।
मूल रूप से बिहार के समस्तीपुर जिले के नीतिश कुमार ने औद्योगिक सेक्टर-29 थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह एक फैक्टरी में काम करता है और सिवाह गांव के पास किराये के मकान में रहता है।
मंगलवार को वह फैक्टरी से कमरे पर जा रहा था। थाने के पास पहुंचा तो उसकी साइकिल की चेन उतर गई। वह चेन चढ़ाने लगा तो उसी समय मोटरसाइकिल पर सवार होकर दो युवक आए और उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। इसके बाद हमलावर युवक उसका मोबाइल, घड़ी और दो हजार रुपये की नकदी चोरी कर ले गए। थाना पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। संवाद