फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   A young man jumped from the first floor of Chandni Bagh police station.

Panipat News: चांदनी बाग थाने की पहली मंजिल से कूदा युवक, पीजीआई में भर्ती, पूछताछ के लिए पुलिस ने बुलाया था

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 16 Apr 2026 03:49 AM IST
विज्ञापन
A young man jumped from the first floor of Chandni Bagh police station.
पीजीआई में उपचाराधीन घायल जितेंद्र। सोशल मीडिया
पानीपत। चांदनीबाग थाने में जमीनी विवाद में पूछताछ के लिए बुलाया गया उझा गांव का युवक छत की पहली मंजिल से कूद गया। युवक गंभीर रूप से घायल हो गए और उन्हें पीजीआई रोहतक में भर्ती कराया गया। घायल युवक की पत्नी का आरोप है कि उनके ससुराल वाले उनकी दुकान पर जबरन कब्जा करना चाहते हैं। दो पुलिसकर्मियों के साथ मिलकर उसके पति का उत्पीड़न कर रहे हैं। पति की हालत ठीक होने के बाद अधिकारियों को शिकायत देकर कार्रवाई कराएंगे।
विज्ञापन

उझा गांव की अनीता ने बताया कि उनके परिवार में जमीनी विवाद चल रहा है। परिजनों ने उनके पति जितेंद्र के खिलाफ थाना चांदनीबाग में शिकायत दी थी। सोमवार को पुलिस ने पूछताछ के लिए उन्हें थाने बुलाया था। दो पुलिसकर्मी दोनों पक्षों के साथ बात कर रहे थे। उसी समय उनके पति पर दुकान के कागजों पर हस्ताक्षर करने का दबाव बनाया। उन्होंने ऐसा करने से इन्कार करा दिया। वे दबाव के चलते तनाव में आ गए और थाना चांदनी बाग पहली मंजिल से नीचे कूद गए। जितेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गए और उन्हें एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां पर उनको हालत गंभीर होने के चलते पीजीआई रोहतक ले गए। अनीता ने परिजनों के साथ साथ दो पुलिसकर्मियों पर उत्पीड़न करने के आरोप लगाए हैं।
विज्ञापन

------
खरीदी दुकान को कराना चाहते हैं अपने नाम
अनीता का आरोप है कि उन्होंने एक दुकान खरीदी थी। जिस पर उनके परिजन कब्जा करना चाहते हैं। दुकान को अपने नाम कराने का प्रयास किया गया। पुलिसकर्मी भी कागजों पर हस्ताक्षर कराने के दबाव बनाए थे। पुलिस ने भी इस मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


----वर्जन
जमीनी विवाद में जितेंद्र को थाने बुलाया गया था। उनका परिवार में ही विवाद चल रहा है। वह थाने की छत से कूद गया था। फिलहाल उनका पीजीआई रोहतक में उपचार चल रहा है। उनके बयान दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
-संदीप, प्रभारी, थाना पुलिस चांदनी बाग।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed