{"_id":"689bb32f54a55a50fe05ecae","slug":"a-young-man-drowned-in-a-canal-his-body-was-found-in-khubdu-jhal-of-sonipat-panipat-news-c-244-1-pnp1012-141885-2025-08-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: नहर में डूबा युवक, सोनीपत की खुबडू झाल में मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: नहर में डूबा युवक, सोनीपत की खुबडू झाल में मिला शव
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
पानीपत। सिठाना गांव के पास दिल्ली पैरलल नहर में रविवार को नहाते समय काबड़ी गांव निवासी रितिक (23) डूब गया था। दो दिन बाद मंगलवार सुबह सात बजे सोनीपत जिले के दिल्ली पैरलल नहर में खुबडू झाल के पास उसका शव मिला।
थाना सदर की पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।
काबड़ी गांव के ऋषिपाल ने सदर थाने की पुलिस को बताया कि रितिक एक फैक्टरी में काम करते थे। रविवार को वह ताऊ के बेटे सन्नी और दोस्त योगेश के साथ सिठाना गांव के पास दिल्ली पैरलल नहर में नहाने गए थे। जहां पर उन्होंने पार्टी की। इसके बाद रितिक ने नहाने के लिए नहर में छलांग लगा दी लेकिन इसके बाद वह ऊपर नहीं आया और पानी के तेज बहाव में बह गया।
जिसके बाद से परिजन उसकी तलाश कर रहे थे। मंगलवार सुबह करीब सात बजे सोनीपत जिले में खुबडू झाल के पास रितिक का शव मिला। इसके बाद परिजन शव को लेकर नागरिक अस्पताल पानीपत पहुंचे।
विज्ञापन
मंगलवार को सदर थाना पुलिस ने शव का पोस्टमार्ट
म करा परिजनों के सुपुर्द कर दिया। सदर थाना पुलिस के प्रभारी सुरेश कुमार ने बताया कि नहाते समय युवक नहर में डूब गया था। परिजनों ने कोई शिकायत नहीं दी है।