फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   A young man crossing the road dies in a vehicle collision

सड़क पार करते समय वाहन की टक्कर लगने से अज्ञात युवक की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 11 Jul 2022 01:51 AM IST
विज्ञापन
A young man crossing the road dies in a vehicle collision
गांव बड़ौली के पास पानीपत-करनाल लेन पर सुबह साढ़े पांच बजे सड़क पार कर रहे एक युवक की सड़क हादसे में मौत हो गई। मृतक की पहचान नहीं हो पाई है, सदर थाना पुलिस परिजनों की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन

घरौंडा के बाली नगर निवासी विनोद ने बताया कि वह अमन ढाबा पर नौकरी करता है। रविवार सुबह करीब साढ़े पांच बजे वह ढाबे के बाहर खड़ा था। इसी बीच एक अज्ञात युवक पार्क रेजिडेंस से जीटी रोड पार कर गांव बड़ौली की तरफ जा रहा था। पानीपत से करनाल लेन पर पहुंचते ही युवक को एक वाहन ने टक्कर मार दी। वह स्थानीय लोगों की मदद से घायल युवक को अस्पताल लेकर पहुंचा, जहां से डॉक्टर ने हालत गंभीर देखते हुए उसे पीजीआई रेफर कर दिया। रास्ते में ही युवक की मौत हो गई। सदर थाना प्रभारी उमर मोहम्मद ने बताया कि मृतक की शिनाख्त के लिए टीमें जुट गई है। मृतक का फोटो आस पास के थानों और दूसरे जिलों में भेजा गया है, ताकि परिजनों का पता लगाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed