फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   A woman's health deteriorated after drinking pesticide

Panipat News: कीटनाशक पीने से बिगड़ी महिला की तबीयत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 24 May 2025 02:52 AM IST
विज्ञापन
A woman's health deteriorated after drinking pesticide
इसराना। बलाना गांव में एक महिला ने संदिग्ध परिस्थितियों में ऑल आउट पी ली। पति ने उसको जिला नागरिक अस्पताल में दाखिल कराया। पति का आरोप हैं कि ससुरालियों ने जिला नागरिक अस्पताल के आपातकालीन वार्ड के बाहर उसके साथ मारपीट की। थाना इसराना की पुलिस ने बयान दर्ज कर लिए हैं।
विज्ञापन

बलाना गांव के राहुल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी शादी पानीपत के जाटल रोड की बंटी के साथ हुई है। उसकी दो लड़की और एक लड़का है। उसने बताया कि उसकी पत्नी ने उसे शुक्रवार सुबह मोबाइल पर मैसेज किया। वह घर पहुंचा तो उसके हाथ में ऑलआउट थी। उसने उससे इसको छीन लिया। इसके बाद बंटी ने खुद को टॉयलट में बंद कर दूसरी ऑलआउट पी ली। इससे उसकी तबीयत बिगड़ गई उसने बड़ी मुश्किल से दरवाजा तोड़ा। वह उसको लेकर जिला नागरिक अस्पताल पहुंचा। उसने आरोप लगाया कि इस दौरान उसकी ससुराल के लोग आए और उसके साथ मारपीट की। उसने डायल 112 पर फोन कर मामले की सूचना दी। वहीं थाना इसराना पुलिस ने भी इस मामले में जांच की। थाना इसराना के प्रभारी महिपाल ने बताया कि पुलिस ने मामले में बयान लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed