फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   A woman got married for the second time at the age of 52, her husband threw her out of the house after two years

Panipat News: महिला ने 52 साल की उम्र में की दूसरी शादी, पति ने दो साल बाद घर से निकाला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jan 2025 11:47 PM IST
विज्ञापन
A woman got married for the second time at the age of 52, her husband threw her out of the house after two years
पानीपत। शहर की एक पॉश कॉलोनी की महिला ने 52 साल की उम्र में बुलंदशहर निवासी व्यक्ति से वर्ष 2022 में दूसरी शादी कर ली। शादी के बाद उसके दूसरे पति ने अपने दोस्त के साथ संबंध बनाने के लिए दबाव बताया तो उसने मना कर दिया। इस पर उसके पति ने उसे प्रताड़ित किया और घर से बाहर निकाल दिया। महिला का आरोप है कि उसका दो बार गर्भपात तक कराया गया। महिला ने उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में भी मुकदमा दर्ज कराया है और महिला संरक्षण एवं बाल विवाह निषेध अधिकारी रजनी गुप्ता को भी शिकायत दी है।
विज्ञापन

महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह दो बच्चों की मां है। उसके पति की बीमारी के चलते 2020 में मौत हो चुकी है। उसने अपनी बेटी की शादी कर दी है। अब बेटे की शादी के लिए सोशल मीडिया पर बायोडाटा डाला था। इस पर उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर निवासी संतोष ने उससे फोन पर संपर्क किया। उन्होंने अपने नजदीकी रिश्तेदारी में शादी की बात की। संतोष ने उसको बताया कि उसकी पत्नी की कोराेना के दौरान मौत हो चुकी है। उसका गोद लिया चार वर्षीय बेटा है। इसके बाद उसने अपने नजदीकी रिश्तेदार की लड़की की शादी के लिए उनसे चर्चा शुरू कर दी। महिला के पति की 2020 और बुलंदशहर निवासी व्यक्ति की पत्नी की कोरोना के दौरान मौत हो गई थी। दोनों में फोन पर बात चलती रही। इस बीच एक-दूसरे से नजदीकियां बढ़ गई और उन दोनों ने शादी करने का फैसला किया। महिला ने शिकायत में बताया कि उसके दोनों बच्चों ने उनकी शादी पर नाराजगी जताई। उसने इस बारे में संतोष से चर्चा की। दोनों ने बुढ़ापे में एक-दूसरे का सहारा बनने का फैसला लिया। इसके बाद उसने सात अक्तूबर 2022 को दोनों बच्चों के नाम प्रॉपर्टी करा दी और नौ अक्तूबर 2022 को संतोष के साथ शादी कर ली।
विज्ञापन

मारपीट की और दो गर्भपात कराया
महिला ने शिकायत में बताया कि वह शादी के बाद संतोष के साथ रहने लगी। कुछ दिन सब कुछ सामान्य चला। संतोष को जब प्रॉपर्टी दोनों बच्चों के नाम कराने के बारे में पता चला तो उसने उसके साथ मारपीट करना शुरू कर दी। वह इस दौरान दो बार गर्भवती हुई। दोनों बार उसका गर्भपात करा दिया। उसको आत्महत्या तक के लिए उकसाया गया। उसने एक बार गोली भी खा ली थी। आरोप है कि संतोष ने उसको अपने दोस्त से संबंध बनाने की बात कही। उसने मना किया तो उसने उसे प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। उसने इस मामले में बुलंदशहर के थाना में संतोष, अपनी ननद, उसकी लड़की, लड़के, संतोष के दोस्त, उसके दोस्त की पत्नी और उसके लड़के के खिलाफ शिकायत दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन :

एक महिला ने शिकायत देकर अपने दूसरे पति पर प्रताड़ना का आरोप लगाया है। उसने ससुराल में रहने का अधिकार, खर्चा और क्षतिपूर्ति की मांग की है। इस मामले की जांच कर कोर्ट में रिपोर्ट पेश करेंगे। इसमें कोर्ट के आदेश पर आगामी कार्रवाई की जाएगी।
रजनी गुप्ता, महिला संरक्षण एवं बाल विवाह निषेध अधिकारी, पानीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed