{"_id":"69179efdd3bab09b8209ac36","slug":"a-tractor-trolley-carrying-paddy-to-the-market-collided-with-a-trolley-on-the-highway-panipat-news-c-244-1-pnp1006-147105-2025-11-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: धान लेकर मंडी जा रही ट्रैक्टर ट्राली हाईवे पर ट्राले से टकराई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: धान लेकर मंडी जा रही ट्रैक्टर ट्राली हाईवे पर ट्राले से टकराई
विज्ञापन
इसराना। पानीपत-गोहाना हाइवे पर अनाज मंडी के पास मंडी में धान लेकर जा रहे किसान का ट्रैक्टर-ट्राली सामने से आ रहे ट्राले से टकरा गई। हादसे में ट्रैक्टर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और ट्राला टक्कर मारकर डिवाइडर से उछल कर दूसरी साइड में गड्ढे में गिरने के बाद पेड़ से टकरा गया।
हादसे में ट्रैक्टर चालक व ट्राला चालक घायल हो गए। दोनों को इसराना के पास एनसी मेडिकल अस्पताल में इलाज के लिए लाया गया। हाइवे पर हादसा होने के बाद लंबा जाम लग गया। जिसकी सूचना इसराना थाना पुलिस को दी गई।
किसान धर्मवीर सिंह वासी इसराना ने बताया कि वह अपने ट्रैक्टर ट्राली में धान लेकर शुक्रवार को करीब साढ़े दस बजे अनाज मंडी जा रहा था। जब वह अनाज मंडी के पास पहुंचे तभी सामने से आ रहे ट्राले ने ट्रैक्टर ट्रॉली को टक्कर मार दी। हादसे में ट्रैक्टर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। धान से भरी ट्राली हाइवे पर ट्राली पलटने से धान हाइवे पर बिखर गया। हादसे में घायल ट्रैक्टर चालक धर्मवीर सिंह वासी इसराना व ट्राला चालाक सुनील कुमार वासी कानपुर देहात उत्तर प्रदेश को एक निजी अस्पताल दाखिल कराया गया।