फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   A teenager died after drowning in a pond in Manana village

Panipat News: मनाना गांव के जोहड़ में डूबने से किशोर की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 04 Aug 2025 02:30 AM IST
विज्ञापन
A teenager died after drowning in a pond in Manana village
अभय उर्फ लव । फाइल फोटो-स्रोत : परिजन
समालखा। मनाना गांव में जोहड़ में डूबने से किशोर की मौत हो गई। वह रविवार को स्कूल की छुट्टी के बाद घर पर था और जोहड़ में नहाने लगाया था।
विज्ञापन

मनाना गांव के राकेश कुमार ने बताया कि उनका इकलौता बेटा अभय उर्फ लव आठवीं कक्षा में पढ़ता था। रविवार को स्कूल की छुट्टी थी। वह साथियों संग दोपहर को नहाने काले वाले जोहड़ पर गया था। जोहड मे नहाने के लिए उसने जैसे ही छलांग लगाई काफी देर तक ऊपर नहीं आया। जोहड़ मे पानी की अधिक गहराई होने के कारण वह इसमें डूब गया। उसके साथियों ने आवाज लगाई। जोहड़ में पशुओं को नहलाने को लेकर आए ग्रामीणों ने उसको जोहड़ से बाहर निकाला। परिजन उसे सरकारी अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। पूर्व सरपंच पति संदीप ने बताया कि हाल में जोहड़ की खोदाई कराई थी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed