{"_id":"6ad23e465cb97f8fdb01cd56","slug":"a-special-train-will-run-between-panipat-and-nanded-for-the-congregation-samagam-panipat-news-c-244-1-pnp1006-166124-2026-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: पानीपत और नांदेड़ के बीच समागम के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: पानीपत और नांदेड़ के बीच समागम के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
पानीपत। पानीपत और नांदेड़ के बीच निरंकारी समागम के लिए स्पेशल ट्रेन को चलाया जाएगा। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए नांदेड़ और पानीपत के बीच विशेष ट्रेन का संचालन किया जाएगा। समागम में श्रद्धालुओं को कोई परेशानी न हो, इसके लिए ट्रेन का भोड़वाल माजरी स्टेशन पर भी ठहराव होगा।
रेलवे ने ट्रेन नंबर 07635 नांदेड़-पानीपत स्पेशल 21 और 27 अक्तूबर को नांदेड़ से चलकर अगले दिन पानीपत पहुंचेगी। साथ ही वापसी में ट्रेन नंबर 07636 पानीपत-नांदेड़ स्पेशल 22 और 28 अक्तूबर को पानीपत से चलेगी। दोनों ट्रेनों का भोड़वाल माजरी स्टेशन पर भी ठहराव होगा। इस ट्रेन में 24 कोच शामिल किए गए हैं। इसमें दो एसएलआर, दो एसी कोच, 10 जीएससीएन और 10 सामान्य श्रेणी के कोच हैं। इससे यात्रियों को बड़ी राहत मिलने की संभावना है।
स्टेशन अधीक्षक मनीष कुमार शर्मा ने बताया कि पानीपत और नांदेड़ के बीच स्पेशल ट्रेन का संचालन किया जाएगा। ट्रेन का भोड़वाल माजरी स्टेशन पर भी ठहराव निर्धारित किया गया है।