फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   A seven-year-old girl was crushed by a pickup truck

Panipat News: सात साल की बच्ची को पिकअप ने कुचला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 27 Mar 2025 01:46 AM IST
विज्ञापन
A seven-year-old girl was crushed by a pickup truck
पानीपत। डेरा सिगलीगर बराना गांव में बुधवार दोपहर के समय पड़ोसी के घर के बाहर खेल रही सात वर्षीय बच्ची को पिकअप के कुचलने से मौत हो गई। बच्ची के सिर के ऊपर पहिया चढ़ने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सेक्टर 13-17 थाना ने शव को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया। पुलिस ने पिता की शिकायत पर पिकअप चालक मोसीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

डेरा सिगलीगर बराना गांव के दीपक ने बताया कि वह मेहनत मजदूरी करता है। उसकी सात वर्षीय बेटी परी बुधवार दोपहर तीन बजे अजय के मकान के सामने गली में बच्चों के साथ खेल रही थी। मोसीन अपनी बोलेरो पिकअप तेज रफ्तार में बैक कर लाया और उसकी बेटी के सिर के ऊपर चढ़ा दी। उसकी बेटी परी की मौके पर ही मौत हो गई। आरोपी मौके से फरार हो गया। सेक्टर 13-17 थाना प्रभारी इंस्पेक्टर दीपक ने बताया कि बच्ची के शव का वीरवार को पोस्टमार्टम कराया जाएगा। पिता के बयान पर पिकअप चालक पर केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed