{"_id":"68e17a002591b5bc6b04f8e6","slug":"a-heap-was-tested-four-times-with-varying-moisture-levels-panipat-news-c-244-1-pnp1006-144946-2025-10-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: एक ढेरी की चार बार जांच, अलग-अलग मिली नमी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: एक ढेरी की चार बार जांच, अलग-अलग मिली नमी
Sun, 05 Oct 2025 01:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
Updated Sun, 05 Oct 2025 01:18 AM IST
विज्ञापन
मंडी में धान की जांच करते निगम अधिकारी व अन्य। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
पानीपत। मंडी में नमी के नाम पर धान की खरीद नहीं की जा रही है। एजेंसी 17 प्रतिशत तक की नमी मिलने पर ही ढेरी खरीद रही है। ऐसे में किसान मंडी में धान की ढेरी से साथ रात को चौकीदारी करने को मजबूर हैं। पानीपत अनाज मंडी में शनिवार को नगर निगम सहायक आयुक्त विवेक चौधरी के सामने एक ढेरी में चार जगह से नमी की जांच कराई। चारों जगह-जगह अलग-अलग नमी मिली। इस पर अधिकारी व किसान भी हैरान रह गए। एक बार तो नमी 16 प्रतिशत मिली। एजेंसी ने बाकी तीन बार नमी अधिक होने पर धान नहीं खरीदी। निगम के सहायक आयुक्त भी किसानों को किसी प्रकार की समस्या न होने देने का भरोसा देकर लौट आए।
नगर निगम के सहायक आयुक्त विवेक चौधरी शनिवार को पानीपत अनाज मंडी में पहुंचे। वे बुड़शाम गांव के किसान अजय कुमार की ढेरी पर पहुंचे। उन्होंने अपने सामने धान की नमी की जांच कराई। जिसमें एक ढेरी में चार अलग-अलग प्रतिशत नमी पाई गई। ढेरी के एक कोने पर 20 प्रतिशत, दूसरे कोने पर 24 प्रतिशत, तीसरे कोने पर 22 प्रतिशत और चौथे कोने पर 16 प्रतिशत नमी पाई गई। जिसे देखकर अधिकारी ने किसानों को धान को सुखाने की सलाह दी। उन्होंने इसके साथ मंडी में किसानों के लिए व्यवस्थाओं का जायजा लिया। मंडी में पांच मशीनों से ही नमी की जांच की जा रही है। इन मशीनों को 2024 में मंडी में लाया गया था। मंडियों में अब तक 3993 मीट्रिक टन की आवक हो चुकी है। साथ ही मंडियों में 67198 क्विंटल धान की खरीद की जा चुकी है। मंडियों में अब तक 374 मीट्रिक टन धान का उठान किया जा चुका है। जो कुल धान का 16.20 प्रतिशत है। उपायुक्त डॉ. वीरेंद्र कुमार दहिया के अनाज मंडी का सुबह 10 बजे निरीक्षण करने की सूचना शनिवार सुबह पौने आठ बजे मिली थी। इसके बाद करीब साढ़े नौ बजे उनका निरीक्षण प्रशासनिक कार्यों के चलते बदल दिया गया। नगर निगम के सहायक आयुक्त विवेक चौधरी दोपहर करीब 12 बजे अनाज मंडी में पहुंचे।
10 दिन से मंडी में बैठे हैं : राममेहर
किसान अजय, विनोद और राममेहर निवासी बुड़शाम गांव ने बताया कि वह दस दिन से मंडी में धान लेकर बैठे है लेकिन अभी तक उनके धान की खरीद नहीं हो पाई है। एजेंसी अधिकारियों द्वारा धान की जांच कर नमी बताकर खरीद नहीं की जा रही है। साथ ही किसानों को मंडी में मुलभूत सुविधाओं के लिए भी परेशानी हो रही है। उन्हें मंडी में ही रहकर दिनरात धान की रखवाली करनी पड़ रही है। मार्केट कमेटी सचिव आशा देवी ने बताया कि मंडी में किसानों को कोई परेशानी न हो इसका पूरा ध्यान रखा जा रहा है। पीआर धान में नमी होने के कारण खरीद नहीं हो पा रही है। किसानों को धान सुखाने की हिदायत दी जा रही है। मंडी में अब तक 67198 क्विंटल धान की खरीद हुई है। मंडी में 374 मीट्रिक टन धान का उठान किया जा चुका है।
विज्ञापन
पानीपत अनाज मंडी में धान खरीद कार्य का जायजा लिया है। धान की नमी की जांच कराई है। एक ढेरी में एक बार नियमानुसार नमी मिली। बाकी तीन बार नमी अधिक मिली। किसानों को धान सुखाकर लाने की अपील की गई है।
- विवेक चौधरी, सहायक आयुक्त, नगर निगम