फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   A flyover will be built on Jatal Road along the Delhi Parallel Canal

Panipat News: दिल्ली पैरलल नहर संग जाटल रोड पर बनेगा फ्लाईओवर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 05 Jul 2025 03:55 AM IST
विज्ञापन
A flyover will be built on Jatal Road along the Delhi Parallel Canal
पानीपत। दिल्ली पैरलल नहर के साथ पानीपत रिफाइनरी बाईपास रोड के जाटल रोड पर फ्लाईओवर बनाया जाएगा। इस पर करीब 33 करोड़ रुपये की लागत आएगी। इसके बन जाने के बाद शहर के साथ आसपास की कॉलोनियों व इस सड़क के दो दर्जन गांवों की जाम की समस्या का समाधान होगा।
विज्ञापन

सरकार ने पीडब्ल्यूडी के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। यही नहीं बाईपास रोड पर यह तीसरा फ्लाईओवर होगा। इस पर पानीपत-जींद रेल लाइन पर पहले से फ्लाईओवर है। असंध रोड पर फ्लाईओवर निर्माणाधीन है। इसे 2027 में मूर्त रूप मिलेगा। दिल्ली पैरलल नहर के साथ रिफाइनरी बाईपास रोड शहर की मुख्य सड़कों में से एक है।
विज्ञापन

लोग जीटी रोड पर आने के बजाय बाईपास रोड का प्रयोग कर दिल्ली व रिफाइनरी की तरफ जाने के लिए करते हैं। जाटल रोड शहर की 12 कॉलोनियों व 28 गांवों को जोड़ता है। इस पर जाम की समस्या बनी रहती है। सुबह, दोपहर और शाम के समय जाम अधिक बढ़ जाता है। पुलिसकर्मियों को दिनभर काफी मशक्कत करनी पड़ती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन कॉलोनियों व गांवों को मिलेगा विशेष लाभ ः जाटल रोड फ्लाईओवर पर 33 करोड़ रुपये की लागत आएगी। इसके बनने राजपूत कॉलोनी, शोंधापुर, सुताना, कश्यप कॉलोनी, क्रांति नगर, ओम कॉलोनी, मुखीजा कॉलोनी, आरके पुरम, सैनी कॉलोनी, वाल्मीकि नगर व शहर से बाहर के क्षेत्र से आने और जाने वाले लोगों को इस पुल से विशेष लाभ होगा।
इसके साथ जाटल रोड, बिंझौल, सुताना, भादड़ समेत मतलौडा और इसराना खंड के गांव जुड़ेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed