{"_id":"688e7417ea689550be01b1aa","slug":"a-farmer-from-kurad-was-shot-in-kairana-panipat-news-c-244-1-pnp1012-141307-2025-08-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: कुराड़ के किसान को कैराना में मारी गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: कुराड़ के किसान को कैराना में मारी गोली
विज्ञापन
खिलाड़ी अंजली। स्वयं
माई सिटी रिपोर्टर
पानीपत। कुराड़ गांव के किसान देवेंद्र की हत्या के डेढ़ महीने बाद उनके बेटे रोहित को कैराना के मामौर स्थित खेतों में मोटरसाइकिल सवार दो बदमाशों ने गोली मार दी। वह शनिवार दोपहर को अपने एक दोस्त और पुलिस के गनमैन के साथ धान की फसल लेने खेत में जा रहे थे। उनके खेत में पहुंचने से पहले बदमाशों ने वारदात को अंजाम दे दिया। उनको पैर में गोली लगी है। वह अपने पिता की हत्या के मामले में गवाह हैं।
घायल को पानीपत के जिला नागरिक अस्पताल में दाखिल कराया गया। जहां से परिजन उनको एक निजी अस्पताल में ले गए। कैराना और पानीपत के सनौली थाना की पुलिस मामले की जांच कर रही है। कुराड़ गांव के रोहित ने बताया कि उनके पिता देवेंद्र ने कैराना थाना क्षेत्र के मामौर गांव में 56 बीघा जमीन खरीदी थी। उनकी 16 जून को मामौर के कुछ युवकों ने खेत के नजदीक गोली मारकर हत्या कर दी थी। वह उस मुकदमे के गवाह और वादी हैं। वह शनिवार को मामौर स्थित खेत में धान की फसल लेने जा रहे थे। उनके साथ ट्रैक्टर-ट्रॉली में उनका रामड़ा पार का एक दोस्त और दो मजदूर थे। सनौली थाना से गनमैन सोनू को लेकर गए थे। वे दोपहर करीब 12 बजे मामौर गांव के पास पहुंचे तो मोटरसाइकिल पर दो युवक सलमान और एक अन्य आए और फायरिंग कर दी। एक गोली उनके घुटने पर लगी। इसमें गनमैन सोनू बाल-बाल बच गया।
बदमाश वारदात के बाद भाग गए। उन्होंने इसकी सूचना कैराना पुलिस और परिजनों को दी। कैराना थाना प्रभारी धर्मेंद्र सिंह ने घायल और उनके गनमैन सोनू से मामले की जानकारी ली।