फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   A container tyre burst and it collided with a truck coming from behind, both of which caught fire.

Panipat News: कंटेनर का टायर फटने पर पीछे से आ रहे ट्रक में मारी टक्कर, दोनों में लगी आग

Thu, 19 Mar 2026 01:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत Updated Thu, 19 Mar 2026 01:55 AM IST
विज्ञापन
A container tyre burst and it collided with a truck coming from behind, both of which caught fire.
हाईवे पर टक्कर के बाद आगे लगने से क्षतिग्रस्त हुए वाहन।सोशल मीडिया
पानीपत। जीटी रोड एलिवेटेड हाईवे पर मंगलवार रात को दिल्ली से करनाल लेन पर कंटेनर का अचानक टायर फट गया, जिससे कंटेनर की आगे चल रहे ट्रक से भिड़ंत हो गई और दोनों वाहनों में आग लग गई। पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। दोनों वाहनों के चालक सुरक्षित हैं।
विज्ञापन

मंगलवार रात को दिल्ली से एक कंटेनर करनाल की तरफ जा रहा था, जैसे ही कंटेनर एलिवेटेड हाईवे पर पहुंचा तो कंटेनर का टायर फट गया, जिससे कंटेनर अनियंत्रित हो गया और ट्रक में पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर से उठी चिंगारी से तुरंत ही कंटेनर के केबिन में आग लग गई। चालक ने कूदकर अपनी जान बचाई। हादसे में दोनों वाहनों के चालक पूरी तरह से सुरक्षित हैं। यातायात थाना प्रभारी अनिल ने बताया कि टायर फटने से हादसा हुआ था। टीम ने मौके पर पहुंचकर जाम खुलवाया। दोनों वाहनों को क्रेन से खिंचवाकर हाईवे से हटवा दिया।
विज्ञापन

हाईवे पर टक्कर के बाद आगे लगने से क्षतिग्रस्त हुए वाहन।सोशल मीडिया

हाईवे पर टक्कर के बाद आगे लगने से क्षतिग्रस्त हुए वाहन।सोशल मीडिया

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed