फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   बाइक सवार पर युवक पर फायर!

बाइक सवार पर युवक पर फायर!

Thu, 22 Nov 2012 12:00 PM IST
Panipat
Panipat Updated Thu, 22 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
समालखा। पुरानी ट्रक यूनियन मार्केट में साथियों के साथ मोबाइल आईडी देने आए चुलकाना निवासी एक व्यक्ति पर बाइक सवार तीन युवकों ने फायर कर दिया। पीड़ित के साथी ने तत्परता दिखाते हुए हथियार ऊपर कर दिया, जिससे फायर हवा में चला गया।
विज्ञापन

वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। सूचना मिलने पर थाना प्रभारी विकास और चौकी इंचार्ज खिल्लाराम घटनास्थल पर पहुंचे। चौकी इंचार्ज ने बताया कि अज्ञात युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने पास के ही एक शोरूम के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगालने में लगी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में श्यामलाल ने बताया कि बुधवार करीब पौने बारह बजे वह अपने साथी राजपाल, रविंद्र के साथ पुरानी ट्रक यूनियन मार्केट स्थित एक मोबाइल की दुकान पर नया कनेक्शन लेने के लिए आईडी प्रूफ देने आया था। इसी दौरान बाइक सवार तीन युवक वहां आए, जिसमें दो युवक कुछ दूरी पर खडे़ हो गए और एक ने हथियार उस पर तान दिया, लेकिन उसके साथी ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी का हाथ ऊपर कर दिया, जिससे हवा में फायर होने से वह बच गया। इसके बाद आरोपी बाइक पर वहां से फरार हो गए। उसके साथी राजपाल ने आरोपियों को पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन वह सफल नहीं हो सका। सूचना मिलने पर पहुंचे थाना प्रभारी विकास और चौकी इंचार्ज खिल्ला राम ने मौके का मुआयना किया और पीड़ित के बयान दर्ज किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

नहीं मिला कारतूस का खोल
पीड़ित श्यामलाल द्वारा उस पर फायर करने की बात कही जा रही है और आसपास के लोगों ने भी गोली चलने की आवाज सुनी थी, लेकिन पुलिस को मौके से कारतूस का खोल नहीं मिला है।
सीसीटीवी फुटेज से होगी पहचान
पुलिस ने घटनास्थल के सामने बने शोरूम के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज को भी देखा। इसमें बाइक सवार तीन युवक मौके पर पहुंचते हैं। फुटेज में एक युवक हथियार निकाल रहा है इसी दौरान पीड़ित उससे धक्का देता नजर आता है। थाना प्रभारी विकास का कहना है कि फुटेज में फायर होने की बात साफ नहीं हो पा रही है। फुटेज में नजर आ रहे युवकों की तलाश की जा रही है।

पीछे लगे हुए थे आरोपी
चुलकाना निवासी श्यामलाल पर पुरानी ट्रक यूनियन मार्केट में गोली चलाने वाले युवक पीछे लगे थे। इसकी संभावना इसलिए व्यक्त की जा रही है क्योंकि आरोपियों ने दुकान के पास ही आकर बाइक रोकी और बिना देर गंवाए एक ने हथियार निकाल लिया। जबकि एक आरोपी मार्केट के मुहाने पर बाइक स्टार्ट कर खड़ा था दूसरा घटनास्थल के पास ही था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed