फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   कॉलेजियम से होगा सोसाइटी चुनाव!

कॉलेजियम से होगा सोसाइटी चुनाव!

Thu, 22 Nov 2012 12:00 PM IST
Panipat
Panipat Updated Thu, 22 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
पानीपत। एसडी एजुकेशन सोसाइटी का प्रस्तावित चुनाव सदस्यों के साथ प्रशासन के लिए भी चिंता का विषय बन गया है। यह चुनाव कॉलेजियम से हो सकता है। प्रशासन ने भी हाईकोर्ट के आदेश आने पर कॉलेजियम से चुनाव कराने को लेकर मंथन शुरू कर दिया है। कॉलेजियम से चुनाव की चर्चाओं पर गोयल पक्ष में खुशी का माहौल है। प्रशासनिक अधिकारी इसको लेकर कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है।
विज्ञापन

एसडी एजुकेशन सोसाइटी का त्रिवार्षिक चुनाव 25 नवंबर को प्रस्तावित है। इसको लेकर रिटर्निंग आफिसर एसडीएम अश्वनी मलिक और एआरओ तहसीलदार अश्वनी गंभीर को नियुक्त किया। एसडी कालेज स्थित सोसाइटी कार्यालय में कई दिन से चुनाव प्रक्रिया चल रही है। मंगलवार को रोशन लाल मित्तल और राजेंद्र गोयल गुट समेत एक अन्य उम्मीदवार को चुनाव चिन्ह दे दिया। इसके साथ ही चुनाव को लेकर अंदर खाते जोड़ तोड़ भी शुरू हो गया है।
विज्ञापन

वहीं राजेंद्र गोयल गुट के वरिष्ठ सदस्य अरुण गोयल सोसाइटी का चुनाव कॉलेजियम से कराने की मांग को लेकर हाईकोर्ट में पहुंच गए। हाईकोर्ट ने अरुण गोयल की याचिका को मंजूर करते हुए सोसाइटी एक्ट 2012 से चुनाव कराने का फैसला लिया। हाईकोर्ट ने जिला प्रशासन को 24 घंटे में स्थिति साफ करने व हरियाणा सोसाइटी एक्ट-2012 से चुनाव कराने के निर्देश दिए थे। जिसको लेकर बुधवार का दिन प्रशासन के लिए चिंता का रहा। आरओ और एसडीएम अश्वनी मलिक ने इसको लेकर सोसाइटी के प्रशासक एवं एमडी शुगर मिल से विचार विमर्श किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
राजेंद्र गोयल गुट के अरुण गोयल ने हाईकोर्ट में कॉलेजियम से चुनाव कराने की मांग की थी। हाईकोर्ट की प्रति उनको मिली है। चुनाव कराने की जिम्मेदारी एसडीएम पानीपत को है। उनको ही चुनाव विधि को अंतिम रूप देना है।
मंजीत सिंह, एमडी शुगर मिल पानीपत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed