फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   बहस कर रहे तीन की हादसे में मौत

बहस कर रहे तीन की हादसे में मौत

Sun, 11 Nov 2012 12:00 PM IST
Panipat
Panipat Updated Sun, 11 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
समालखा। जीटी रोड की दिल्ली लेन पर एक सड़क हादसे में तीन लोगाें की मौत हो गई। हादसे के समय तीनाें अपने वाहनाें की टक्कर के मामले को लेकर सड़क पर बहस कर रहे थे। पुलिस ने शवाें का पोस्टमार्टम करा परिचिताें को सौंप दिया है।
विज्ञापन

प्राप्त विवरण के अनुसार संदीप निवासी गांव खुर्ली, जिला होशियारपुर, पंजाब कैंटर लेकर दिल्ली की तरफ जा रहा था। तड़के करीब सवा चार बजे छौक्कर पेट्रोल पंप के सामने अचानक कैंटर के सामने गाय आने पर उसने ब्रेक मार दी। इससे उसके पीछे आ रहा ट्रक चालक संतुलन नहीं बना पाया और कैंटर में साइड मार दी।
विज्ञापन

इसको लेकर कैंटर चालक संदीप और ट्रक चालक मोहम्मद शमशाद और उसके खलासी शेख मुर्तजा निवासी गांव मुख्तावरपुर, जिला वैशाली, बिहार के बीच विवाद हो गया। जिसको लेकर वे कैंटर के सामने खड़ा होकर झगड़ने लगे। इसी दौरान पीछे से आ रहे एक अन्य ट्रक ने कैंटर को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने से कैंटर ने आगे खड़े तीनों को कुचल दिया। हादसे में संदीप और शेख मुर्तजा ने मौके पर ही दम तोड़ दिया जबकि सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शमशाद को पानीपत के सरकारी अस्पताल में भरती करवाया। जहां इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर शव को उनके परिचितों को सौंप दिया। जांच अधिकारी सतीश ने बताया कि पीछे से टक्कर मारने वाला ट्रक चालक भी हादसे में घायल हुआ है। उन्होंने बताया कि मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed