फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   पैरा स्टेट स्वीमिंग में नवीन ने जीते चार स्वर्ण

पैरा स्टेट स्वीमिंग में नवीन ने जीते चार स्वर्ण

Tue, 25 Sep 2012 12:00 PM IST
Panipat
Panipat Updated Tue, 25 Sep 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
गन्नौर (सोनीपत)। एशियन रिकार्डधारी नवीन शर्मा ने भिवानी में हुई हरियाणा पैरा स्टेट स्वीमिंग चैंपियनशिप में चार स्वर्ण पदक जीते। उनकी कामयाबी से क्षेत्र में खुशी का माहौल है। सोमवार को गन्नौर पहुंचने पर विजेता खिलाड़ी का स्वागत किया गया ।
विज्ञापन

हरियाणा ओलंपिक एसोसिएशन की ओर से भीम स्टेडियम भिवानी में 23 सितंबर को आयोजित हरियाणा पैरा स्टेट स्वीमिंग चैंपियन में नवीन शर्मा ने चार स्वर्ण पदकों पर कब्जा करके अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। गांव बजाना कलां में पहुंचने पर खेल प्रेमियों ने स्वागत किया।
विज्ञापन

नवीन शर्मा ने बताया कि प्रतयोगिता में उसने एस-3 श्रेणी के 50 मीटर फ्री स्टाइल में स्वर्ण पदक, 50 मीटर बैक स्ट्राक में स्वर्ण पदक, 50 मीटर ब्रस्ट स्ट्राक में स्वर्ण पदक, 50 मीटर बटरफ्लाई में स्वर्ण पदक पर कब्जा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके साथ गांव लाठ निवासी नंदलाल ने जूनियर की कैटेगरी एस-5 के 100 मीटर बैक स्ट्राक में स्वर्ण पदक, 100 मीटर बैक स्ट्राक में स्वर्ण पदक, 100 मीटर ब्रस्ट स्ट्राक में स्वर्ण पदक, 100 मीटर बटरफ्लाई में रजत पदक जीता है। नवीन ने बताया कि चेन्नई में 6-10 दिसंबर 2012 को होने वाले नेशनल के दोनों खिलाड़ी हरियाणा का प्रतिनिधित्व करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed