{"_id":"680ff3497c27312ce30eb54a","slug":"98-thousand-rupees-were-withdrawn-from-the-womans-account-panipat-news-c-244-1-pnp1012-136120-2025-04-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: महिला के खाते से निकले 98 हजार रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: महिला के खाते से निकले 98 हजार रुपये
विज्ञापन
पानीपत। तहसील कैंप क्षेत्र निवासी एक महिला के गुम हुए मोबाइल का प्रयोग कर किसी ने उसके खाते से 98 हजार रुपये निकाल लिए। महिला का कहना है कि शनिवार को उसका मोबाइल गुम हो गया था। तहसील कैंप थाना की पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
हरिनगर निवासी मिली पांचाल ने थाना तहसील कैंप पुलिस को दी शिकायत में बताया कि शनिवार को वह एक्टिवा से फतेहपुरी में किसी काम से गई थी। इस दौरान उसका मोबाइल गुम हो गया था। यह नंबर उसके बैंक खाते से जुड़ा हुआ है। उसने रविवार को बैंक खाते की जांच की तो उसमें से 98220 रुपये कम मिले उसको आशंका है कि किसी अज्ञात ने उसके मोबाइल फोन का इस्तेमाल कर उसके खाते से रुपये निकाले हैं।
-- -- -- --