फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   मेक्सिको की तर्ज पर खूबसूरत नजर आएगा पानीपत

मेक्सिको की तर्ज पर खूबसूरत नजर आएगा पानीपत

Thu, 12 Apr 2018 12:24 AM IST
Updated Thu, 12 Apr 2018 12:24 AM IST
विज्ञापन
मेक्सिको की तर्ज पर खूबसूरत नजर आएगा पानीपत

विज्ञापन
मयंक तिवारी
पानीपत। टेक्सटाइल नगरी पानीपत में आने वाले लोगों को स्वच्छ व प्रदूषण मुक्त अहसास कराने के लिए जिला प्रशासन ने मेक्सिको की तर्ज पर प्रोजेक्ट तैयार किया है। इसमें पानीपत के बीचों बीच गुजर रहे 6 किलोमीटर लंबे फ्लाई ओवर के निचले हिस्से को सुंदर व रंगीन बनाया जाएगा। फ्लाई ओवर के सभी पीलरों को विभिन्न रंगों से रंग कर चित्रकारी की जाएगी। हर चित्रकारी से लोगों को विभिन्न विषयों पर जागरूक किया जाएगा। इसके लिए जिला प्रशासन को हाइवे अथॉरटी ऑफ इंडिया से अनुमति भी मिल चुकी है।
पानीपत से गुजरने वाले फ्लाई ओवर के 216 पिलर हैं। फ्लाई ओवर के नीचे कुल छह डाइवर्जन हैं। जिला प्रशासन की योजना के अनुसार इन पिलरों को अलग-अलग रंग व डिजाइन से सजाया जाएगा। जिस तरह से मेक्सिको शहर के फ्लाई ओवर के पिलरों का सजाया गया है। ठीक उसी तर्ज पर शहर को सजाया जाएगा। जिला प्रशासन का यह ड्रीम प्रोजेक्ट है। इसके लिए जिले के अलग-अलग औद्योगिक संगठन, कंपनी व संस्थाओं की हिस्सेदारी होगी। जो अपने सीएसआर के पैसे से उसे सुंदर बनाएगी। भवन व सड़क निर्माण विभाग की ओर से इसका सर्वे भी पूरा किया जा चुका है। एक पिलर को खूबसूरत बनाने में डेढ़ से पौने दो लाख रुपये का खर्च आएगा। टोल से लेकर दिल्ली की ओर जाने वाले फ्लाई ओवर के नीचे शहर को आपस में जोड़ने के लिए छह स्थानों पर डाइवर्जन है। जिन स्थानों पर डाइवर्जन है। उसकी डिजाइन का खास खयाल किया गया है। इसके निर्माण में पूरे शहर की भागीदारी होगी। पांच सितारा होटल, रेस्टोरेंट व एयरपोर्ट की ओर जाते समय हुए सुंदरीकरण का भी ध्यान रखा गया है। कुछ पिलरों पर पत्थर से कारीगरी की जाएगी तो कुछ को रंगीन बनाया जाएगा।
विज्ञापन

सबसे खूबसूरत बनाने वालों को मिलेगा अवार्ड
इसे खूबसूरत बनाने के लिए जितने लोगों की हिस्सेदारी होगी। उनका आपस में एक कॉम्प्टीशन होगा। बेहतर अंक पाने वालों को सम्मानित किया जाएगा। जिला प्रशासन से लेकर शाहर के अलग-अलग संगठन से जुड़े सदस्यों की एक कमेटी होगी। जो पूरे मामले पर नजर रखेगी। उसी की ओर से यह देखा जाएगा कि होने वाला कार्य मानकों के हिसाब से हो रहा है या नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

फ्लाई ओवर के नीचे पहले ही लग रही हैं टाईल्स
फ्लाई ओवर के छह किमी की दूरी है। जिसके नीचले हिस्से को पक्का बनाया जा रहा है। फ्लाई ओवर का निर्माण करने वाली एलएनटी कंपनी की ओर से 900 करोड़ की लागत से बनाया जा रहा है। जिसका मकसद है उसके नीचले हिस्से में जल भराव न हो। इसे पार्किंग के रूप में तैयार किया जा रहा है। यह काम भी लगभग पूरा हो चुका है।

शहर के लोगों को भावनात्मक रूप से जोड़ने का है यह प्रयास

इन पिलरों को तो किसी भी मद से सुंदर बनाया जा सकता है। सवाल है पानीपत को खूबसूरत दिखने में लोगों की अपनी हिस्सेदारी व जिम्मेदारी का अहसास होना चाहिए। ऐसे में लोग खुद अपनी ओर से उसे बेहतर बनाने के लिए आगे आ रहे हैं।
सुमेधा कटारिया, उपायुक्त, पानीपत।



फोटो संख्या 9 व 10
मेक्सिको की तर्ज पर खूबसूरत नजर आएगा पानीपत, फ्लाई ओवर होगा रंगीन, हाइवे अथार्टी ऑफ इंडिया ने दी मंजूरी
- 15 अगस्त तक फ्लाई ओवर को रंगीन करने का होगा पूरा
- फ्लाई ओवर के 216 पिलर को रंग-बिरंगा व हरा-भरा बनाने की योजना, हर रंग कुछ कहेगा
- 324 करोड़ की लगात से स्वच्छ व सुंदर होगा पिलर, शहर में प्रवेश करते ही स्वच्छ व पदूषण मुक्त होने का अहसास कराऐंगे यह पिलर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed