फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Hailed the path of virtuous conduct as superior.

Panipat News: सदाचार के मार्ग को बताया बेहतर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 03 Sep 2026 02:30 AM IST
विज्ञापन
Hailed the path of virtuous conduct as superior.
श्री सनातन धर्म मंदिर मॉडल टाउन में श्रीमद्भागवत कथा करते राधे-राधे महाराज। संवाद - फोटो : Archive
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पानीपत। श्री सनातन धर्म मंदिर, मॉडल टाउन में आयोजित सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का समापन विधि-विधान और भक्तिमय माहौल के बीच हुआ। कथा के अंतिम दिन व्यासपीठ पर कथावाचक पंडित राधे-राधे महाराज ने लोगों को धर्म, सत्य और सदाचार के मार्ग पर निरंतर चलने की प्रेरणा दी। समझाया कि सदाचार का मार्ग बेहतर है।
उन्होंने भागवत महात्म्य, देवर्षि नारद-भक्ति संवाद, पापी धुंधुकारी की मुक्ति और आत्मदेव के उद्धार से जुड़े प्रसंगों का भावपूर्ण वर्णन किया। कथावाचक ने कहा कि श्रीमद्भागवत कथा का श्रवण मनुष्य के जन्म-जन्मांतर के पापों का नाश करता है और उसे प्रेत योनि तक से मुक्ति दिलाने में सक्षम है। कथा के दौरान
विज्ञापन

भजनों की मधुर धुन पर श्रद्धालु भाव-विभोर होकर झूमते नजर आए।
कथा के समापन पर मेयर कोमल सैनी ने व्यासपीठ से आशीर्वाद लिया। मंदिर सभा के प्रधान तरुण गांधी ने क्षेत्रवासियों और मातृशक्ति का आभार जताते हुए कहा कि यह मंदिर केवल पूजा-अर्चना का स्थल नहीं, बल्कि सामाजिक एकता और संस्कारों का प्रमुख केंद्र है। कथा आयोजन का मुख्य उद्देश्य युवा पीढ़ी को सनातन संस्कृति, मर्यादा और धर्म के प्रति जागरूक करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कथा विश्राम के बाद मंदिर प्रांगण में विशेष हवन का आयोजन किया गया। पंडित राधे-राधे महाराज के सान्निध्य में यजमानों और श्रद्धालुओं ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हवन कुंड में आहुतियां दीं। विश्व शांति, सुख-समृद्धि और सर्वकल्याण की कामना के साथ पूर्णाहुति दी गई।
इसके बाद दीपों से सुसज्जित थालों के साथ युगल सरकार की भव्य महाआरती की गई। आरती के दौरान पूरा मंदिर परिसर ‘बांके बिहारी लाल की जय’ के जयघोष से गूंज उठा।

समापन अवसर पर आयोजित विशाल लंगर में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।

श्री सनातन धर्म मंदिर मॉडल टाउन में श्रीमद्भागवत कथा करते राधे-राधे महाराज। संवाद

श्री सनातन धर्म मंदिर मॉडल टाउन में श्रीमद्भागवत कथा करते राधे-राधे महाराज। संवाद- फोटो : Archive

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed