फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   21 female teachers from Panipat honored with the Torch Bearer of Education Award.

Panipat News: पानीपत की 21 शिक्षिकाएं टॉर्च बेयरर ऑफ एजुकेशन अवार्ड से सम्मानित

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 03 Sep 2026 02:32 AM IST
विज्ञापन
21 female teachers from Panipat honored with the Torch Bearer of Education Award.
​शि​क्षिकाओं को सम्मानित करते क्लब पदा​धिकारी। स्रोत : क्लब - फोटो : Archive
पानीपत। इनर व्हील क्लब पानीपत मिडटाउन की ओर से शिक्षक दिवस पर मिलेनियम विद्यालय में शिक्षक सम्मान समारोह आयोजित किया गया। समारोह में शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान और समर्पण के लिए शहर की 21 शिक्षिकाओं को टॉर्च बेयरर ऑफ एजुकेशन अवार्ड से सम्मानित किया गया। सम्मानित शिक्षिकाओं को स्मृति-चिह्न और क्लब, मिलेनियम विद्यालय व इनर व्हील जिला 308 की ओर से प्रशस्ति-पत्र दिए गए। क्लब अध्यक्ष ज्योत्सना गर्ग ने कहा कि शिक्षक समाज के वास्तविक निर्माता हैं और विद्यार्थियों के चरित्र व जीवन-दृष्टि का निर्माण करते हैं। डॉ. कंचन सागर और डॉ. अनु कालरा ने कहा कि ऐसे सम्मान शिक्षकों के समर्पण को पहचान देने के साथ उन्हें बेहतर कार्य के लिए प्रेरित करते हैं। विद्यालय की निदेशक-प्रधानाचार्या अमिता कोचर ने भी शिक्षकों की भूमिका पर विचार रखे। आयोजन में शिक्षिका जीवन ज्योति का विशेष योगदान रहा। क्लब संपादिका डॉ. दीप्ति जैन ने कहा कि यह सम्मान शिक्षिकाओं के निस्वार्थ सेवा-भाव को नमन है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed