{"_id":"6a988ec021092b3fac01bd85","slug":"district-bar-association-election-panipat-news-c-244-1-pnp1012-163472-2026-09-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: जिला बार एसोसिएशन चुनाव - किसी भी प्रत्याशी ने वापस नहीं लिया नाम, चुनाव के लिए मिली 36 ईवीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: जिला बार एसोसिएशन चुनाव - किसी भी प्रत्याशी ने वापस नहीं लिया नाम, चुनाव के लिए मिली 36 ईवीएम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
माई सिटी रिपोर्टर
पानीपत। जिला बार एसोसिएशन के चुनाव में सभी छह पदों के लिए 18 प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया है। वीरवार को किसी ने भी नामांकन वापस नहीं लिया। अभी नामांकन पत्रों की जांच जारी है। वीरवार दोपहर तक स्थिति पूरी तरह से स्पष्ट होगी। वहीं, चुनाव आयोग से बार चुनाव के लिए ईवीएम की मंजूरी मिल गई है। प्रशासन द्वारा 36 ईवीएम चुनाव के लिए उपलब्ध कराई जाएंगी।
बार एसोसिएशन के चुनाव के लिए मंगलवार को नामांकन दाखिल किए गए थे। प्रधान पद के लिए छह, उप प्रधान के महिला और पुरुष पदों के लिए कुल छह प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया था। बुधवार को नामांकन पत्रों की जांच और नाम वापसी की प्रक्रिया पूरी होनी थी। किसी भी दावेदार ने अपना नाम वापस नहीं लिया। नामांकन पत्रों की जांच अभी पूरी नहीं हुई है। एक प्रत्याशी के वोट पर अभी भी संशय है होने के कारण नामांकन पर भी संशय बना हुआ है। चुनाव अधिकारी और सहायक चुनाव अधिकारियों ने दिनभर इस विषय पर बैठक की। लेकिन अभी तक कोई निर्णय नहीं हुआ है। चुनाव अधिकारी कर्ण सिंह पानू ने बताया कि वीरवार दोपहर तक स्थिति पूरी तरह से स्पष्ट होगी।
36 ईवीएम मशीन मिलेंगी चुनाव के लिए
11 सितंबर को बार एसोसिएशन का चुनाव किया जाएगा। चुनाव आयोग ने इसके लिए मंजूरी दे दी हैं। छह पदों के लिए पांच बूथों पर मतदान होगा। जिस कारण प्रत्येक बूथ पर छह मशीन लेंगी। यानी 30 मशीनों से चुनाव कराया जाएगा। छह मशीनों को अतिरिक्त रखा जाएगा। जिससे कोई मशीन खराब होती है तो तुरंत ही उसे ठीक किया जाए।
विज्ञापन
इतने प्रत्याशी होंगे मैदान में
प्रधान
रजनीश त्रेहन
जितेंद्र कुंडू
वीरेंद्र मलिक
सुनील शर्मा
उप प्रधान महिला
नीलम कंडोल
मोनिका कक्कड़
मंजू दहिया भौक्कर
--
उप-प्रधान पुरुष
पवन सभरवाल
सुमित आर्य
मुकेश शर्मा
सचिव
प्रतीक दुहन
अंकुश धमिजा
रविश कांगड़ा
संयुक्त सचिव
काजल
प्रियंका तंवर
अर्पिता सिंगला
कोषाध्यक्ष
संदीप खर्ब
रमन चैंची