{"_id":"629d146954b09d31603d02d6","slug":"9-lakh-rupees-and-jewelery-stolen-from-wood-shop-panipat-news-knl110594345","type":"story","status":"publish","title_hn":"लकड़ी की दुकान से 9 लाख रुपये नकदी, नौ तोले सोना और 800 ग्राम चांदी चोरी कर ले गए चोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लकड़ी की दुकान से 9 लाख रुपये नकदी, नौ तोले सोना और 800 ग्राम चांदी चोरी कर ले गए चोर
विज्ञापन
पानीपत। महादेव कॉलोनी में बैरी वाली मस्जिद के पास चोर एक लकड़ी की दुकान से नौ लाख रुपये नकदी, नौ तोले सोना और करीब 800 ग्राम चांदी चोरी हो गए। सुबह नौकर के दुकान पर आने से चोरी का पता चला। उसने मालिक को सूचना दी, सूचना मिलते ही मालिक दुकान पर पहुंचा और पुलिस को चोरी की शिकायत दी।
महादेव कॉलोनी निवासी रहीस अहमद ने बताया कि उसकी महादेव कॉलोनी में चौखट की दुकान है। दुकान के ऊपर मकान में वह रहता है। तीन जून को रात 11 बजे वह दुकान बंद कर मकान में परिवार सहित सो रहा था। सुबह छह बजे नौकर शकील ने दुकान खोली तो सामान बिखरा हुआ था। उसने सूचना दी। दुकान जाकर देखा तो अंदर रखी आलमारी का लॉक टूटा था। अलमारी से आठ लाख रुपये नकदी, दो जोड़ी झुमके, दो तोले सोने की चेन, एक तोले की दो अंगूठियां, पांच ग्राम सोने के दो छल्ले, दो जोड़ी मुरकी, दो जोड़ी पाजेब, दो जोड़ी चुटकी, एक जोड़ी पंचगले, दो जोड़ी पायल और काउंटर के अंदर से एक लाख रुपये नकदी अलग से चोरी मिली। उन्होंने डीवीआर चेक की लेकिन वह भी नहीं मिला।
भुक्तभोगी ने बताया कि आरोपियों ने एलईडी को भी चोरी की मंशा से नीचे उतार रखा था लेकिन बाहर से किसी युवक आने की आशंका पर आरोपी एलईडी को दुकान पर ही छोड़कर फरार हो गए। उनकी दुकान में सीसीटीवी कैमरे लगे थे। आरोपी डीवीआर को भी साथ ले गए।
विज्ञापन
रहीस अहमद ने बताया कि उसके बच्चे छोटे हैं और मकान में बना लॉकर का लॉक खराब रहता है। इसलिए वह कई दिनों से जेवरात और रुपये को नीचे ही रखता था ताकि बच्चे उससे दूर रहें। उन्हें आशंका है कि किसी जानकार ने ही वारदात को अंजाम दिया है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगालने में जुट गई है।
पीड़ित की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है, आरोपियों की तलाश में टीम जुटी हुई है, जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
- जाकिर हुसैन, किला थाना प्रभारी