फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   8.81 lakh rupees cheated in the name of sending to Canada

Panipat News: कनाडा भेजने के नाम पर 8.81 लाख रुपये ठगे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 27 May 2025 02:56 AM IST
विज्ञापन
8.81 lakh rupees cheated in the name of sending to Canada
इसराना। थाना इसराना पुलिस क्षेत्र के खलीला माजरा निवासी एक व्यक्ति के बेटे और दो पौत्र को कनाडा भेजने के नाम पर 8.81 ठगी की गई। पीड़ित ने समाधान शिविर में डीसी को प्रार्थनापत्र देकर कार्रवाई की मांग की थी। डीसी के आदेश के बाद इसराना पुलिस ने धोेखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

खलीला माजरा के सत्यदेव ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका पुत्र नरेश आने बेटे आशु और भतीजे सन्नी के कनाडा जाना चाहता था। उन्हें जानकारी मिली कि रुद्राक्ष ग्रुप आरडी इंटरप्राइजेज लोगों को कनाडा भेजने का काम करता है। उन्होंने ग्रुप के लोगों से संपर्क किया तो कर्मचारियों ने 12.31 लाख का खर्चा बताया।
विज्ञापन

19 सितंबर 2023 को उनके बीच अनुबंध हुआ। जिसके बाद आरोपियों ने उनसे खर्च की पूरी धनराशि ले ली। उनके पासपोर्ट भी अपने कब्जे में ले लिए। काफी दिन तक वह कनाडा का वीजा देने का झांसा देते रहे। लेकिन, जब उन्हेें कनाडा का वीजा नहीं मिला तो उन्होंने अपने पैसे वापस मांगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपियों ने 3.50 लाख रुपये वापस कर दिए औ बाकी पैसे देने से इंकार कर दिया। परेशान हो कर उन्होंने समाधान शिविर में डीसी को प्रार्थनापत्र सौंपकर कार्रवाई की मांग की। डीसी ने प्रार्थनापत्र को इसराना थाने भेज दिया। इसराना थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर 8.81 लाख रुपये की ठगी के आरोप में आरोपी राकेश रिखी, प्रभा रिखी, भूपेंद्र सिंह व ग्रुप के अन्य प्रोपराइटर के खिलाफ आईपीसी की धारा 420, 406 के तहत केस दर्ज कर लिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed