{"_id":"5ca3bd42bdec2214031bca7d","slug":"81554234690-panipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"उपायुक्त की मौजूदगी में ईवीएम का हुआ रेंडमाईजेशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उपायुक्त की मौजूदगी में ईवीएम का हुआ रेंडमाईजेशन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चुनाव प्रक्रिया में इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन का प्रयोग अहम : डीसी
अमर उजाला ब्यूरो
पानीपत। आगामी लोकसभा चुनाव में मतदान के लिए जिला स्तरीय स्ट्रांग रूम में रखी गई मशीनों को विधानसभा स्तरीय मतदान केंद्रों में प्रयोग में लाए जाने के लिए निर्धारित पहले चरण की प्रक्रिया (रेंडमाइजेशन) का मंगलवार को स्थानीय एनआईसी कार्यालय में उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सुमेधा कटारिया की अध्यक्षता में चुनाव आयोग की हिदायतों व पूर्ण पारदर्शिता के साथ सम्पन्न किया गया।
इस प्रक्रिया में मतदान के लिए परिवर्तित करने का यह कार्य चुनाव आयोग द्वारा अनुमोदित साफ्टवेयर के माध्यम से व कंप्यूटरीकृत तकनीक से किया गया। सुमेधा कटारिया ने बताया कि चुनाव प्रक्रिया में इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन का प्रयोग अहम विधि है। इस बार चुनाव प्रक्रिया में वीवीपेट का भी इस्तेमाल किया जाएगा। चुनाव के लिए मशीनें आरक्षित भी रखी जाएगी। जो संबंधित सहायक रिटर्निंग अधिकारियों को दी जाएंगी ताकि किसी भी मशीन में मतदान के दिन अचानक तकनीकी खराबी हो जाने की सूरत में तुरंत नई मशीन प्रयोग में लाई जा सके।
इस अवसर पर अतिरिक्त उपायुक्त व सहायक रिटर्निंग अधिकारी पानीपत शहरी प्रीति, सीटीएम शशि वसुंधरा, उप मंडलाधीश व सहायक रिटर्निंग अधिकारी पानीपत ग्रामीण वीना हुड्डा, उपमंडलाधीश व सहायक रिटर्निंग अधिकारी समालखा कुशल कटारिया, जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी व सहायक रिटर्निंग अधिकारी इसराना, तहसीलदार चुनाव रिटायर्ड अर्जुन बठेजा और सभी राजनैतिक दलों के प्रतिनिधि भी उपस्थित थे।