फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   इनेलो कार्यकारिणी मीटिंग में लोगों ने लगाए भावी सीएम दुष्यंत के नारे, अजय चौटाला बोले: मैं आपकी भावना समझ गया, 17 नवंबर को जींद

इनेलो कार्यकारिणी मीटिंग में लोगों ने लगाए भावी सीएम दुष्यंत के नारे, अजय चौटाला बोले: मैं आपकी भावना समझ गया, 17 नवंबर को जींद

Wed, 14 Nov 2018 01:02 AM IST
Updated Wed, 14 Nov 2018 01:02 AM IST
विज्ञापन
इनेलो कार्यकारिणी मीटिंग में लोगों ने लगाए भावी सीएम दुष्यंत के नारे, अजय चौटाला बोले: मैं आपकी भावना समझ गया, 17 नवंबर को जींद
इनेलो कार्यकारिणी मीटिंग में लोगों ने लगाए भावी सीएम दुष्यंत के नारे, अजय चौटाला बोले: मैं आपकी भावना समझ गया, 17 नवंबर को जींद की भूमि से लेंगे बड़ा फैसला
विज्ञापन


पानीपत। सिवाह गांव के पास जीटी रोड पर रिसोर्ट में इनेलो की जिला कार्यकारिणी की मीटिंग हुई। मीटिंग में जिला भर के इनेलो के पदाधिकारी पहुंचे। यहां पर इनेलो के प्रधान महासचिव अजय सिंह चौटाला पहुंचे। यहां उन्होंने कार्यकर्ताओं की नब्ज टटोली। लोगों ने भावी सीएम दुष्यंत के नारे से अजय चौटाला का स्वागत किया। इनेलो के बड़े नेताओं ने ओम प्रकाश चौटाला से जल्द फैसला लेकर पार्टी को बचाने की अपील की। अजय चौटाला लोगों में भारी उत्साह देखते हुए और भावी सीएम दुष्यंत के नारे सुनकर काफी उत्साहित हुए। उन्होंने लोगों को कहा कि वो जनता की भावना समझ रहे हैं। 17 नवंबर को वो जींद की भूमि से बड़ा फैसला लेंगे।
विज्ञापन

अजय चौटाला ने मंच से एक बार भी दुर्योधन शब्द कहा। उन्होंने कहा कि दुर्योधन तेरा अंत होगा। याचना नहीं अब रण होगा।
अजय चौटाला ने कहा कि वो ऐसी स्थिति पैदा कर देंगे कि चौटाला साहब मजबूर हो जाएंगे और स्वयं हमें कहेंगे कि आप संभालो प्रदेश। जब वो जेल में थे उन लोगों ने इनेलो के उन कार्यकर्ताओं का अपमान किया जिन्होंने इनेलो को वटवृक्ष बनाया है। हर मीटिंग में उन मेहनती व कर्मठ कार्यकर्ताओं को अपमानित किया जाता था। अब वो विश्वास दिलाते हैं कि भविष्य में ऐसा नहीं होने देंगे। हमें कांग्रेसी कहने वाले ये जान लेें कि ओमप्रकाश चौटाला और चौ. देवी लाल भी कांग्रेसी थे। उन्होंने कांग्रेस तब छोड़ी थी जब पार्टी ने कार्यकर्ताओं का सम्मान करना बंद कर दिया था। चौटाला साहब ही कहते हैं अधिकार मांगने से नहीं मिलते अधिकार छीनने पड़ते हैं। वो लोगों की भावनाएं समझ रहे हैं। 17 नवंबर को जींद की भूमि से बड़ा फैसला लेंगे। इस मीटिंग से बसपा के पदाधिकारियों ने दूरियां बनाए रखी। जो ये कहते हैं कि अजय चौटाला के पास मीटिंग बुलाने का अधिकार नहीं है वो तो इनेलो की 25 पैसे की सदस्यता भी नहीं रखते।
विज्ञापन
विज्ञापन

चौटाला साहब बेशक पार्टी से निकाल दें, लेकिन अपनी बात जरूर रखुगां: बांगड़
इनेलो के राष्ट्रीय प्रवक्ता केसी बांगड़ भी अजय चौटाला के गुट में शामिल हो गए हैं। उन्होंने लोगों को संबोंधित करते कहा कि चौ. ओम प्रकाश चौटाला व डॉ. अजय चौटाला को 10-10 साल की जेल हुई है। वो अपनी सजा पूरी करने के 6 साल तक चुनाव नहीं लड़ सकते। ऐसे में ओमप्रकाश चौटाला 95 साल की उम्र तक व डॉ. अजय 69 साल की उम्र तक सीएम नहीं बन सकते। ऐसे में आपके पास दो विकल्प है। या तो अभय चौटाला की बस में बैठ जाए या फिर दुष्यंत की।

चौटाला साहब सदबुद्धि से फैसला लें, नहीं तो जनता ले लेगी: कादियान
चौ. अजय चौटाला आपके बीच जनसमर्थन लेने आए हैं। पार्टी में जो भी चल रहा है शीर्ष नेताओं को जल्द इस पर फैसला लेना होगा। चौटाला साहब को इस पर सद्घबुद्घि से फैसला लें, नहीं तो जनता कोई फैसला ले लेगी।
सतबीर कादियान, पूर्व स्पीकर हरियाणा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed