{"_id":"5b4b96c44f1c1b37748b4eaa","slug":"81531680452-panipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच लाख की रंगदारी मांगने वाला पूर्व पार्षद गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच लाख की रंगदारी मांगने वाला पूर्व पार्षद गिरफ्तार
Updated Mon, 16 Jul 2018 12:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पांच लाख की रंगदारी मांगने वाला पूर्व पार्षद गिरफ्तार
- मॉडल थाना एएसआई बनकर मांग रहा था रंगदारी
फोटो संख्या- 41 व 42
अमर उजाला ब्यूरो,
पानीपत। थाना मॉडल टाउन पुलिस ने एक पीड़ित की शिकायत के आधार पर कार्रवाई करते हुए रविवार को नगर निगम के पूर्व पार्षद श्याम सुंदर कमल को गिरफ्तार किया है। श्याम सुंदर पर आरोप है कि वो अलग-अलग नंबर से एक युवक को फोन कर परेशान करते था और फोन पर अपनी पहचान पुलिस वाला बताकर पांच लाख रुपये की रंगदारी मांगी गई थी। पीड़ित के पास आरोपी द्वारा किए गए फोन कॉल्स की रिकॉर्डिंग मौजूद थी, जो उसने पुलिस को दे दी है। हालांकि आवाज पहचानने पर इस मामले का खुलासा हो पाएगा। इस मामले की तीन रिकॉर्डिंग सामने आई है। फिलहाल पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर अमल करते हुए आरोपी को पूर्व पार्षद श्याम सुंदर कमल को गिरफ्तार कर लिया है। सूत्रों के मुताबिक आरोपी व पीड़ित पांच साल पहले दोस्त थे। इधर, शिकायतकर्ता संजय पाहवा द्वारा थाना मॉडल टाउन पुलिस में दी गई शिकायत में पूर्व पार्षद श्याम सुंदर कमल पर कभी नकली पुलिस वाला बनकर तो कभी पीडब्लूडी का बड़ा अधिकारी बनकर उसको परेशान करने, किसी केस में फंसाने, बेवजह बार-बार थाने में बुलाने, संजय के होटल में कमरा मांगने के आरोप लगे है। इधर, पुलिस ने श्याम सुंदर कमल को ड्यूटी मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया। ड्यूटी मजिस्ट्रेट ने पुलिस का पक्ष जानने के बाद आरोपित को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। इधर, आरोपित कमल ने भी शिकायतकर्ता संजय पाहवा पर गंभीर आरोप लगाए है।