फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   8129 voters in the district will vote from home

Panipat News: जिले में 8129 मतदाता घर से करेंगे मतदान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 15 Sep 2024 07:18 AM IST
विज्ञापन
8129 voters in the district will vote from home
पानीपत। विधानसभा चुनाव के दौरान जिले के 8129 मतदाताओं ने घर से मतदान करने का विकल्प चुना है। उन्होंने आयोग की ओर से दिए गए विकल्प को चुनते हुए फार्म 12-डी भरकर इसकी इच्छा जताई है। जिला निर्वाचन कार्यालय द्वारा इन मतदाताओं के मतदान की व्यवस्था घर पर करेगा। इसके लिए अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है। ये जानकारी जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त डाॅ. वीरेंद्र कुमार दहिया ने दी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्धारित नियमों के तहत फार्म-12-डी भरने वाले अशक्त मतदाताओं को घर बैठे पोस्टल बैलेट के माध्यम से मतदान करने की सुविधा दी गई है। ऐसे मतदाताओं को घर-घर जाकर मतदान कराने के लिए जिले में विशेष टीम बनाई गई। पोस्टल बैलेट से मतदान सुबह आठ से शाम पांच बजे होगा। इस प्रक्रिया में पूरी पारदर्शिता बनी रहेगी। इसके लिए जिला की चारों विधानसभा का पोलिंग शेड्यूल तैयार कर इसकी सूचना सभी प्रत्याशियों के साथ साझा की जाएगी। वे निर्धारित तिथि को स्वयं या अपने एजेंट के माध्यम से इस पूरी प्रक्रिया के साक्षी बन सकें। इसके साथ ही होम वोटिंग के पात्र मतदाताओं को भी फोन व एसएमएस के माध्यम से सूचित किया जाएगा। प्रत्येक पोलिंग पार्टियों में एक सेक्टर ऑफिसर, बीएलओ, पोलिंग अधिकारी, माइक्रो आब्जर्वर सहित एक वीडियोग्राफर व पुलिसकर्मी शामिल रहेंगे।
विज्ञापन

यहां इतने मतदाताओं ने चुना विकल्प
जिसके तहत जिला के चारों विधानसभा में 85 वर्ष से अधिक आयु के 8129 बुजुर्ग मतदाताओं ने घर से मतदान का विकल्प चुना है। इसके अंतर्गत संबंधित बूथ के बीएलओ घर-घर पहुंचे हैं। उनको फार्म 12-डी उपलब्ध करवाए गए थे। जिसके माध्यम से उन्हें अपनी सहमति भेजनी थी। जिसमें से 27-समालखा विधानसभा में 2186, इसराना विधानसभा में 1935, पानीपत ग्रामीण 1691, पानीपत शहरी विधानसभा में 2317 मतदाताओं ने मतदान केंद्र पर पहुंचने में असमर्थता जताते हुए घर से मतदान करने का विकल्प चुना है। उन्होंने बताया कि जिला में इस सुविधा की शुरुआत पहली बार इसी वर्ष लोकसभा चुनाव में की गई थी। जिसकी नागरिकों ने काफी सराहना की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed