फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   80 percent disabled person has been trying to fix PPP error for two years

Panipat News: दो साल से पीपीपी की त्रुटि ठीक कराने को चक्कर काट रहा 80 प्रतिशत दिव्यांग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 17 Feb 2024 04:21 AM IST
विज्ञापन
80 percent disabled person has been trying to fix PPP error for two years
समालखा। समालखा नगर पालिका के वार्ड दो के भापरा गांव का एक दिव्यांग अपने परिवार पहचान पत्र को दुरुस्त कराने के लिए पिछले दो साल से सरकारी कार्यालयों के चक्कर काट रहा है। शुक्रवार को दिव्यांग सतबीर अनाज मंडी में आयोजित विकसित भारत विकसित हरियाणा कार्यक्रम में भी जिला उपायुक्त से मिलने पहुंचा। वहां भी निराशा हाथ लगी। भापरा निवासी सतबीर ने बताया कि वह 80 प्रतिशत दिव्यांग है। उकसा उसकी मां के साथ परिवार पहचान पत्र बना हुआ है।
विज्ञापन


मां के निधन के बाद वह अकेला रह गया है। पीपीपी में उसकी आय तीन लाख सालाना दर्शाई गई है। जिस पर प्रशासन ने उसका बीपीएल कार्ड भी काट दिया है। वह अपने पीपीपी को दुरुस्त कराने के लिए वह लगातार दो साल से धक्के खा कर थक चुका है। जब उसे पता चला कि शुक्रवार को समालखा अनाज मंडी में पीएम मोदी के संबोधन को सुनाने के लिए जिला प्रशासन द्वारा समालखा अनाज मंडी में कार्यक्रम आयोजित किए गया है जिसमें मुख्य अतिथि सांसद संजय भाटिया के साथ डीसी वीरेंद्र दहिया भी आ रहे हैं तो वह अपनी शिकायत लेकर कार्यक्रम में आया। यहां पता चला कि डीसी वीरेंद्र दहिया नहीं आए। उसने सबके सामने दुखड़ा सुनाया तो उसकी समस्या एसडीएम अमित कुमार के सामने रखवाई गई। जिस पर एसडीएम ने मौके पर खाद्य आपूर्ति विभाग के निरीक्षक को बुलाकर उसकी समस्या का समाधान करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed