फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   78 years old death from corona, 41 new cases came

कोरोना से 78 साल की वृद्धा की मौत, 41 नए केस आए

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jul 2020 01:09 AM IST
विज्ञापन
78 years old death from corona, 41 new cases came
रमेश नगर में 78 साल की वृद्धा की कोरोना के प्रभाव से मौत हो गई। वृद्धा की शनिवार शाम को निजी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई थी। इसके बाद उसके सैंपल लेकर डॉक्टरों ने शव को शवगृह में रखवाया था। सोमवार को उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव मिली है। डॉक्टरों की मदद से जन सेवा दल के सदस्यों ने शिवपुरी में शव का संस्कार कर दिया। जिले में अब कोरोना से 12 मौत हो चुकी है।
विज्ञापन

वृद्धा के परिवार के सदस्यों को क्वारंटीन कर उनके सैंपल लिए गए हैं। सोमवार को कोरोना के नए 41 मामले सामने आए हैं। इनमें से छह मरीज प्राइवेट लैब की जांच में पॉजिटिव मिले हैं। मॉडल टाउन और सेक्टर 12 कोरोना के लिए बहुत संवेदनशील बने हुए हैं। इन क्षेत्रों से कोरोना के 100 से अधिक मामले सामने आ चुके हैं। जुलाई माह में लगभग 550 मामले आ चुके हैं। इसमें से 90 प्रतिशत लोग सामूहिक संक्रमण का शिकार हुए हैं। सोमवार को विकास नगर से एकसाथ 11 और आठ मरला से एक ही परिवार के चार लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। सभी कोरोना के रोगियों को स्वास्थ्य केंद्रों में आइसोलेट कर दिया गया है। इनके संपर्क में आने वाले लोगों को ट्रेस किया जा रहा है। अब जिले में कोरोना के रोगियों की संख्या 952 हो चुकी है। 519 लोग कोरोना को हराकर घर लौट चुके हैं। अब जिले में एक्टिव केस 421 रोगी हो गए हैं। सोमवार को 60 लोग कोरोना को हराकर घर लौटे हैं।
विज्ञापन

ये मिले नए मरीज
अर्जुन नगर से 24 साल का युवक, सेक्टर-4 से एक 54 साल का अधेड़, अंसल सुशांत सिटी से 31 साल का युवक, आईओसीएल टाउनशिप से 24 साल का युवक और 38 साल का व्यक्ति , ओल्ड हाउसिंग बोड कालोनी से 39 साल का व्यक्ति, वीरभवन चौक से 34 वर्षीय व्यक्ति, रमेश नगर से 78 साल का बुजुर्ग, भारत नगर से 24 साल की महिला, गंगापुरी रोड से 51 साल का व्यक्ति, एल्डिको से 43 साल का व्यक्ति, खैल बाजार से 51 साल की महिला, सरस्वती विहार कॉलोनी से 27 साल की महिला, सिठाना गांव से 28 साल का युवक, सुखदेव नगर से 55 साल का पुरूष, गांधी कॉलोनी से 50 साल का पुरूष, मॉडल टाउन से 38 साल का पुरूष, आठ मरला से 49 साल की महिला, 19 साल की युवती, 22 साल का एक युवक और एक युवती, मार्केट कमेटी की 31 साल की महिला, राजीव कॉलोनी का 36 साल का पुरूष, बिंझौल गांव से 22 साल का युवक, शांति विहार से 54 साल का पुरूष और 25 साल का युवक, हुडा से 29 साल का युवक, गांव तारपुर से 57 साल का अधेड़, सेक्टर 29 पार्ट टू से 29 साल का युवक, सेक्टर 11 से 25 साल और सुुखदेव नगर से 45 साल का व्यक्ति, विकास नगर से 11 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक वृद्धा की कोरोना के प्रभाव से मौत हुई है: डॉ. वर्मा
सिविल सर्जन डॉ. संतलाल वर्मा ने बताया कि जिला में कोविड-19 के कुल 17286 सैंपल अभी तक लिए गए हैं । जिनमें से 15608 की रिपोर्ट नेगटिव प्राप्त हुई है। सोमवार को भी इनमे से 216 सैंपल भेजे गए हैं। सोमवार को 355 रिपोर्ट नेगेटिव आई हैं। 739 सैंपल का परिणाम अभी प्राप्त नहीं हुआ है। अब तक कुल519 केस रिकवर हो चुके हैं और रमेश नगर निवासी वृद्धा समेत 12 मौतें हो चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed