{"_id":"5beb26babdec22696c1d27c7","slug":"71542137530-panipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में घायल युवक के साथ आए युवक ने सिविल अस्पताल में गार्डों के साथ मारपीट कर डॉक्टर को दी जान से मारने की धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसे में घायल युवक के साथ आए युवक ने सिविल अस्पताल में गार्डों के साथ मारपीट कर डॉक्टर को दी जान से मारने की धमकी
Updated Wed, 14 Nov 2018 01:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घायल के साथ आए युवक ने अस्पताल में गार्डों से की मारपीट
पानीपत। बड़ौली गांव के पास डिवाइडर से टकराकर बाइक गिरने से घायल हुए युवक सिविल अस्पताल में लेकर आए एक युवक ने गार्डों के साथ मारपीट कर डॉक्टर को जान से मारने की धमकी दी। डॉक्टर की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची। आरोपी युवक पुलिस को आते देख फरार हो गया, लेकिन गार्डों ने युवक के साथी को पकड़ लिया।
बताया जा रहा है कि बड़ौली गांव का एक युवक मंगलवार शाम को सड़क हादसे में घायल हुआ था। उसका संबंधी युवक उसको सिविल अस्पताल में लेकर आया। डॉक्टर ने उसको प्राथमिक उपचार दे दिया था लेकिन युवक के हाथ में फैक्चर होने की संभावना थी। डॉक्टर ने कहा कि अस्पताल में एक्स रे मशीन खराब है इसलिए मरीज को खानपुर मेडिकल कॉलेज रेफर करना पड़ेगा। इस बात पर घायल के साथ आया युवक भड़क गया और गार्ड व डॉक्टर के साथ गाली गलौच करने लगा। गार्ड ने उसे समझाने का प्रयास किया लेकिन युवक एमएलए से फोन कराने की धमकी देने लगा। गार्ड ने युवक को डॉक्टर के रूम से बाहर जाने को कहा तो युवक ने गार्डों के साथ मारपीट शुरू कर दी और डॉ. तरुण को जान से मारने की धमकी दी। डॉक्टर ने पुलिस को बुलाया तो आरोपी फरार हो गया लेकिन गार्ड ने उसके साथी को पकड़ लिया। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। डॉक्टर काफी समय से सिविल अस्पताल में पुलिस चौकी बनाने की मांग भी कर रहे हैं।