Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   63 samples collected in two months... zero results.

Panipat News: दो महीने में लिए 63 नमूने... रिपोर्ट शून्य

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 05 Nov 2026 02:50 AM IST
विज्ञापन
63 samples collected in two months... zero results.
20 दिन के बजाय 60 दिन बाद भी नहीं मिल रहीं रिपोर्ट
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर

पानीपत। त्योहारी सीजन में मिलावटखोरों पर कार्रवाई के लिए खाद्य सुरक्षा विभाग की टीमें लगातार छापेमारी कर रही हैं, लेकिन लैब से जांच रिपोर्ट नहीं मिलने के कारण कार्रवाई प्रभावित हो रही है। पिछले दो महीनों में जिलेभर से खाद्य पदार्थों के करीब 63 नमूने लेकर जांच के लिए भेजे गए, लेकिन अब तक एक भी नमूने की रिपोर्ट नहीं आई है। नियमानुसार लैब से 20 दिनों के भीतर रिपोर्ट मिलनी चाहिए। रिपोर्ट में देरी के कारण मिलावटखोरों के खिलाफ ठोस कानूनी कार्रवाई अटकी हुई है।

खाद्य सुरक्षा विभाग ने दिवाली से पहले ही मिलावटखोरों के खिलाफ अभियान शुरू कर दिया था। टीम पानीपत शहर के अलावा समालखा और उरलाना कलां गांव में भी कार्रवाई कर चुकी है। यहां से खाद्य पदार्थों के नमूने लेकर जांच के लिए लैब भेजे गए हैं। वहीं, सनौली बॉर्डर से लेकर शहर की विभिन्न कॉलोनियों तक लगातार छापेमारी की जा रही है।
विज्ञापन


600 किलो मिठाई और 400 किलो दूध कराया नष्ट

खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम अस्वच्छ परिस्थितियों में रखे खाद्य पदार्थों और दूषित मिठाइयों पर मौके पर ही कार्रवाई कर रही है। पिछले चार दिनों में करीब 600 किलोग्राम दूषित व घटिया गुणवत्ता की मिठाइयां और 400 किलोग्राम मिलावटी दूध नष्ट कराया गया है। एक स्थान पर कार्रवाई पूरी करने में चार से पांच घंटे तक लग रहे हैं। अस्वच्छ माहौल में रखे खाद्य पदार्थों को नष्ट करने के साथ संदिग्ध खाद्य सामग्री के नमूने लेकर जांच के लिए भेजे जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिछले चार दिनों में यहां हुई कार्रवाई

बैरी वाली मस्जिद क्षेत्र: शनिवार को 120 किलो दूषित गुलाब जामुन नष्ट कराए गए। यहां से रसगुल्ले और गुलाब जामुन के तीन नमूने लिए गए।

हरिसिंह कॉलोनी: रविवार को 140 किलो रसगुल्ले नष्ट कराए गए और नमूने लिए गए। इसी दिन जावा कॉलोनी से बेसन के लड्डू और रसगुल्लों के नमूने लिए गए।

जावा कॉलोनी: सोमवार को 130 किलो दूषित डोडा बर्फी मौके पर नष्ट कराई गई। दुकान से तीन नमूने लिए गए।

सनौली बॉर्डर: मंगलवार को यूपी से दो गाड़ियों में ड्रमों में भरकर लाया जा रहा दूध और रसगुल्ले पकड़े गए। टीम ने 200 किलो रसगुल्ले और 400 किलो दूध को यमुना की तलहटी में गड्ढा खोदकर दबा दिया। यहां से तीन नमूने लेकर जांच के लिए भेजे गए।


वर्जन

त्योहारी सीजन में खपत बढ़ने के कारण बाजारों में मिलावट का अंदेशा बढ़ जाता है। आमजन से अपील है कि मिठाइयां या अन्य खाद्य पदार्थ खरीदते समय उनकी स्वच्छता और गुणवत्ता की जांच करें। कुछ संदिग्ध लगे तो विभाग को सूचित करें। जिले से नमूने लेकर राज्य स्तरीय लैब में भेजे जाते हैं। रिपोर्ट के आधार पर नियमानुसार कार्रवाई की जाती है।

डॉ. विक्रम पचिसिया, जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed